एक्सप्लोरर

Kisan Samriddhi Centre: अब एक ही छत के नीचे मिलेगी खाद-बीज और स्‍वाइल टेस्‍ट की सुविधा, 600 नए केंद्र शुरू

Prime Minister Narendra Modi ने देश की 3.3 लाख खुदरा उर्वरक दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में बदलने की घोषणा की है.

PM Kisan Samriddhi Yojana 2022: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में देश की 3.3 लाख खुदरा उर्वरक दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PM Kisan Samriddhi Centre-PMKSK) में बदलने की घोषणा की है. पीएम मोदी की मंशा है कि इन दुकानों को चरणबद्ध तरीके से पीएमकेएसके (PMKSK) में बदला जाएगा. इन केंद्रों पर बीज, खाद व मिट्टी की जांच के लिए टेस्टिंग की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगी.

रिटेल दुकान बनेगी मॉडल शॉप 
आपको बता दे कि इन केंद्रों पर किसानों को खेती से जुड़ी चीजों को लेकर हर तरह से जागरूक किया जाएगा. उन्हें किसानों से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा. केंद्र सरकार की योजना है कि जिलास्तर पर कम-से-कम एक एक रिटेल दुकान को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाए. इसी के अंतर्गत करीब 3,30,499 रिटेल फर्टिलाइजर दुकानें पीएमकेएसके में बदली जाएगी.

इन केंद्रों पर मिलगी ये सुविधा 
प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश में 600 नए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्धाटन भी किया है. उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर सिर्फ खाद नहीं मिलेगी बल्कि बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग व किसान से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी मिलेगी. इन केंद्रों को वन स्टॉप शॉप (One Stop Shop) की तरह विकसित किया जाएगा. अभी फर्टिलाइजर की दुकानें निर्माता कंपनियों के डीलर नेटवर्क से चलती हैं, लेकिन वहां खेती-किसानी से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसलिए किसानों को अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए 2-3 अलग दुकानों पर जाना पड़ता हैं.

कृषि से जुडे़ 1500 स्टार्टअप लॉन्च 
मालूम हो कि पीएम मोदी ने आज किसान सम्मान सम्मेलन में 1 करोड़ से अधिक किसान वर्चुअल माध्यम से जुड़े. पीएम मोदी ने इस इवेंट के दौरान कृषि से जुडे़ 1500 स्टार्टअप लॉन्च किए गए. साथ ही फर्टिलाइजर से जुड़ी ‘इंडियन एज’ नामक एक ई-मैगजीन भी लॉन्च की गई है.

हर 4 महीने में मिलने वाली किस्त भेजी 
इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त पात्र किसानों के खाते में भेज दी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार हर 4 महीने पर एक बार किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराती है. इससे पहले सरकार 11 किस्त जारी कर चुकी है. इस बार करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान की राशि भेजी है.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Samman: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 12वीं किस्त, आपको रकम मिली या नहीं; ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget