एक्सप्लोरर

Philips layoffs: अब इस कंपनी में 6000 कर्मचारियों की होगी छंटनी, जानिए क्या है सबसे बड़ी वजह

Philips Layoffs Update: ट्विटर, फेसबुक, मेटा के बाद अब टेक सुविधा देने वाली फिलिप्स कंपनी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है. जानिए कितने कर्मचारियों की होगी छंटनी...

Philips Layoffs 2023: दुनिया की एक और बड़ी टेक कंपनी (Tech Company) में छंटनी (Layoffs) होने जा रही है. टेक निर्माता कंपनी फिलिप्स (Philips Layoffs) ने  दुनियाभर में कर्मचारियों की संख्या में कटौती का ऐलान कर दिया है. कंपनी का कहना है कि वह दुनिया भर में 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने जा रही है. इस खबर के बाद से कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अपनी जॉब को लेकर परेशान होने लगे हैं. 

पहले 4 अब 6 हज़ार को नौकरी से निकाला

दुनिया भर में फिलिप्स कंपनी ने अपने 6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद ये कंपनी उन टेक कंपनियों में शामिल हो गई है, जो अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी करने में जुटे हुए है. मालूम हो कि फिलिप्स ने 3 महीने पहले 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर चुकी है. अब ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है. 

ये है सबसे बड़ी वजह 

कंपनी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की पीछे सबसे बड़ी वजह नुकसान को बता रही है. हाल ही में फिलिप्स कंपनी को रिकॉल से काफी नुकसान झेलना पड़ा है. कंपनी का कहना है कि कुछ समय पहले कंपनी ने दोषपूर्ण स्लीप रेस्पिरेटर्स की वजह से भारी मात्रा में अपने उत्पादों को मार्केट से वापस लिया था. जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है. साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका में कई मुकदमों का सामना भी करना पड़ा है. इससे कंपनी को साल 2022 की चौथी तिमाही में 105 मिलियन यूरो (114 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले वर्ष के लिए कुल 1.605 बिलियन यूरो का नुकसान कंपनी को उठाना पड़ा है.

जानिए कंपनी ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के सीईओ जैकब्स (Company CEO Jacobs) का कहना है कि साल 2022 की चौथी तिमाही में हमें 105 मिलियन यूरो (114 मिलियन डॉलर) का शुद्ध घाटा और पिछले साल के लिए 1.6 बिलियन यूरो का शुद्ध घाटा दिखाया है, जोकि बड़े पैमाने पर रिकॉल का कारण बना है. फिलिप्स ने 2021 में स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों के इलाज के इस्तेमाल आने वाले अपने उपकरणों को बड़े पैमाने पर रिकॉल की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि उत्पादकता और बूढ़ी होती वर्कफोर्स में सुधार के लिए विश्व स्तर पर 4000 वर्कफोर्स की तुरंत कटौती की जा रही है. ये फैसला कठिन है, मगर जरूरी है. हम इसे हल्के में नहीं ले सकते हैं.

कई चरणों में जाएगी नौकरी 

ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook), मेटा (Meta) के बाद अब फिलिप्स (Philips) भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलिप्स का कहना है कि 6,000 नौकरियों को एक साथ में नहीं हटाया जाएगा. इसके पहले चरण में 2023 में कुल 3,000 नई नौकरियों में कटौती की जाएगी. वहीं, 2025 तक विश्व स्तर पर लगभग 6,000 कर्मचारियों को बाहर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला को ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने लिखा पत्र, मीडिल क्लास और कारोबारियों के लिए मांगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget