एक्सप्लोरर

Atal Pension Scheme: अटल पेंशन योजना से अब तक जुड़े 5 करोड़ से ज्यादा लोग, जानिए इस शानदार स्कीम के फायदे

Atal Pension Yojana: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक अब तक अटल पेंशन स्कीम से 5 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. आज हम आपको इस योजना के डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

Atal Pension Scheme: केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर देश के हर वर्ग के लिए कई तरह की स्कीम (Government Scheme) लेकर आती रहती है. इनमें से कई स्कीम देश को गरीब वर्ग को सोशल सिक्योरिटी देने के लिए लॉन्च की जाती है. आज हम नरेंद्र मोदी सरकार की एक ऐसी ही स्कीम की जानकारी देने वाले हैं जिससे अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. यह स्कीम है अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana). इस स्कीम में निवेश करने पर आपको हर साल 60,000 रुपये की पेंशन प्राप्त हो सकती है. अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स (Atal Pension Scheme Details) के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

अबतक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि अब तक इस स्कीम के तहत 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. वहीं साल 2022 में कुल 1.25 करोड़ पंजीकृत हुए हैं. अगर साल 2021 की बात करें तो केवल 92 लाख लोग इस स्कीम से जुड़े थे. इस स्कीम के तहत आप 29 बैंकों में अपना अटल पेंशन योजना का खाता खुलवा सकते हैं. पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), इंडियन बैंक (Indian Bank) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने अटल पेंशन खाता खोलने के टारगेट को पूरा किया है.

ज्यादा महिलाएं कर रही हैं निवेश

PFRDA के डाटा के मुताबिक अटल पेंशन स्कीम से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इस स्कीम से साल 2021 तक 38 फीसदी महिलाएं जुड़ी हुई थीं जिनकी हिस्‍सेदारी 2022 में बढ़कर 45 फीसदी तक पहुंच गई है. ऐसे में साल 2021 की तुलना में 2022 में ज्यादा महिलाओं ने अटल पेंशन स्कीम में निवेश किया है.

जानें APY के डिटेल्स-

  • इस स्कीम को केंद्र सरकार ने 9 मई, 2015 को लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत सरकार देश के गरीब तबके को भी सोशल सिक्योरिटी देना चाहती है.
  • इस स्कीम में 18 से 40 साल का कोई भी व्यक्ति (अगर टैक्स नहीं देता है) निवेश कर सकता है.
  • इस स्कीम के तहत आप बैंक या पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) में खाता खुलवा सकते हैं.
  • इस स्कीम के तहत आपको 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये और 5,000 रुपये की मासिक पेंशन 60 साल के बाद मिलती है. यह पेंशन निवेश के आधार पर तय की जाती है.
  • इस स्कीम के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना अनिवार्य है.
  • अगर आप 18 वर्ष की आयु में 5,000 रुपये के पेंशन के लिए निवेश करते हैं तो आपको केवल 210 रुपये प्रति माह निवेश करने होंगे. 

ये भी पढ़ें-

अब डिजीलॉकर बनेगा आपका एड्रेस और आइडेंटिटी प्रूफ! Aadhaar की तरह ही करेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget