एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Rates in Pakistan: कंगाल पाकिस्तान में बड़ी राहत, डीजल 30 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल इतना हुआ सस्ता 

Petrol-Diesel Rates Cheaper in Pakistan: कंगाली हो चुके पाकिस्तान में फ्यूल रेट्स तेजी से घटे हैं. यहां पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती हुई है. 

Pakistan Petrol Diesel Rates Cheaper: पाकिस्तान की सरकार ने वहां के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल (Pakistan Fuel Rates) के दाम में बड़ी कटौती की है. पाकिस्तान में पेट्रोल (Petrol Price in Pakistan) अगले पखवाड़े तक 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी गई है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) ने सोमवार को एलान किया कि संशोधित कीमतें रात 12 बजे के बाद लागू होंगे और 31 मई तक लागू रहेंगी. 

लाइट डीजल और मिट्टी के तेल के दाम में भी 12 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि वे आर्थिक चुनौतियों के बावजूद जनता को अधिकतम राहत देने के उपाय कर रहे हैं. उन्होंने ट्रांसपोर्टस से किराए में कमी करने के लिए कहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके. 

कितना हुआ नया रेट

हाई स्पीड डीजल 30 रुपये, पेट्रोल 12 रुपये, केरोसीन का तेल 12 रुपये और लाइट डीजल 12 रुपये सस्ता हुआ है. इस कारण अब पेट्रोल की कीमत 270 रुपये प्रति लीटर, हाई स्पीड डीजल के दाम 258 रुपये प्रति लीटर, केरोसीन तेल का दाम 164.07 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल की कीमत 152.68 रुपये प्रति लीटर हो चुका है.

पाकिस्तान की हालत बेहद खराब 

कर्ज के बोझ से दबे पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो चुकी है. इसकी अर्थव्यवस्था रसातल में जा चुकी है. पिछले साल से ही पाकिस्तान बेलआउट के लिए आईएमएफ से बातचीत में जुटा हुआ है. हालांकि अभी तक बात नहीं बन पाई है. हाल ही में पाकिस्तान से आईएमएफ ने 8 अरब डॉलर भरने की मांग की है. आईएमएफ का कहना है कि बकाया कर्ज का भुगतान करने के बाद ही बेलआउट पैकेज जारी किया जाएगा. 

पाकिस्तान में महंगाई दर 

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (Pakistan Bureau of Statistics) के आंकड़ों के मुताबिक, वहां की महंगाई दर उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. 1965 के बाद वहां महंगाई दर अब तक की सबसे ज्यादा है. अप्रैल में महंगाई दर सालाना आधार पर 36.4 फीसदी रही जबकि यह पिछले महीने 35.4 फीसदी थी.  

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम कई जगहों पर हुए महंगे, कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget