एक्सप्लोरर

Tax Saving Plans: 31 मार्च तक ही है समय, जानें टैक्स बचाने के लिए एफडी या पीपीएफ है बेहतर

FD VS PPF: इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्सपेयर्स को टैक्स बचाने की कई सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि इसके लिए टैक्सपेयर को 31 मार्च से पहले इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है.

Best Tax Saving Plans: वित्त वर्ष 2022-23 अब समाप्त होने वाला है. मार्च यानी यह महीना समाप्त होते ही नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही इनकम टैक्स बचाने की कवायद भी तेज होने लगी है. यूं तो टैक्सपेयर को पहले ही इन्वेस्टमेंट कर लेना चाहिए, लेकिन अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो भी आपके पास 31 मार्च तक का समय है.

टैक्स बचाने के कई विकल्प

अगर आप 31 मार्च तक टैक्स बचाने वाली योजनाओं में निवेश कर लेते हैं तो इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय आप कटी रकम को क्लेम कर सकते हैं. इनकम टैक्स अधिनियम के तहत टैक्स बचाने की कई सुविधाएं दी गई हैं. आप सभी विकल्पों पर अच्छे से गौर कर ज्यादा से ज्यादा टैक्स सेविंग कर सकते हैं. बहरहाल हम आज बात करने वाले हैं, ऐसे लोगों की जिन्होंने अब तक टैक्स सेविंग के लिए इन्वेस्टमेंट नहीं किया है.

एफडी बेहतर या पीपीफ?

टैक्स बचाने के लिए निवेश करने की डेडलाइन 31 मार्च है. क्या आपने भी अब तक इन्वेस्टमेंट नहीं किया है और अंतिम समय पर टैक्स बचाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि टैक्स बचाने के लिए 80C में कहां निवेश करें? कौन-से ऑप्शन बेहतर हैं? आप तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपको फिक्स्ड डिपॉजिट करानी चाहिए या पीपीएफ बेहतर होगा? तो आइए देखते हैं कि इनमें से कौन-सा टैक्स सेविंग विकल्प दूसरे से बेहतर है?

लॉन्ग टर्म के लिए पीपीएफ बेहतर

5 साल की टैक्स सेविंग एफडी में बैंक या पोस्ट ऑफिस के जरिए निवेश कर सकते हैं. इसमें 7 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है. वहीं पीपीएफ में अभी 7.1 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल रहा है. हालांकि, इसमें 15 साल का लॉक इन पीरियड है. यानी लॉन्ग टर्म के लिहाज से पीपीएफ सही हो सकता है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक अपने पैसे को फंसाना नहीं चाहते हैं तो यह विकल्प आपके लिए ठीक नहीं है.

एफडी पर कम रटर्न

अब इन दोनों की तुलना करें तो एफडी में रिटर्न कुछ कम है. इसके साथ ही जो ब्याज मिलता है, उस आय पर टैक्स भी भरना पड़ता है. वहीं पीपीएफ में रिटर्न ज्यादा है और पूरी तरह से टैक्स-फ्री भी है. कुल मिलाकर देखें तो कह सकते हैं कि लॉन्ग टर्म निवेश करने वालों के लिए पीपीएफ एक बेहतर विकल्प है, जबकि छोटी अवधि चाहने वालों के लिए टैक्स सेविंग एफडी बेहतर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget