एक्सप्लोरर

High Inflation: महंगाई ने छुआ 211 फीसदी का डरावना आंकड़ा, टूट रही है इस देश के लोगों की कमर 

Rise in Price: इस लैटिन अमेरिकी देश की सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों का फिलहाल कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा. आशंका जताई गई है कि फरवरी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाएगा.

Rise in Price: किसी भी देश के लिए महंगाई का मुद्दा बेहद संवेदनशील होता है. इसमें होने वाली थोड़ी सी भी उठापटक लोगों का बजट बिगाड़कर रख देती है. मगर, सोचिए अगर किसी देश में महंगाई 200 फीसदी से भी ज्यादा उछल जाए तो वहां की जनता पर क्या गुजरेगी. कुछ ऐसी ही विकराल समस्या का सामना लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना की जनता कर रही है. वहां महंगाई में लगभग 211 फीसदी का उछाल आ गया है. हर छोटी-बड़ी चीजों की कीमत आसमान छूने लगी है और जनता की जेबें खाली हो चुकी हैं. आइए समझते हैं ऐसा क्यों हो रहा है. 

अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो का मूल्य हुआ आधा 

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो का अवमूल्यन कर दिया गया है. राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की नई सरकार ने पेसो का मूल्य आधा कर दिया है. इसके चलते महंगाई में तेजी से उछाल आया और यह 2023 में 211 फीसदी के आंकड़े को पार कर गई. सरकारी सांख्यिकीय एजेंसी आईएनडीईसी (INDEC) के मुताबिक, देश में महंगाई तीन दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. 

ब्याज दरें भी बढ़ चुकी हैं लगभग 133 फीसदी

जानकारी के अनुसार, देश में हालत इतने खराब हैं कि सालाना आंकड़ों के आधार पर देश में महंगाई पड़ोसी देश वेनेजुएला जैसी स्थिति में पहुंच गई है. अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में सबसे ज्यादा महंगाई वाला देश बन गया है. देश में ब्याज दरें भी लगभग 133 फीसदी बढ़ चुकी हैं. जेवियर मिलेई की सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी जनता को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही. साल 2022 में देश में महंगाई दर 95 फीसदी पर थी. सिर्फ एक साल में यह दोगुनी से ज्यादा हो गई है. दिसंबर, 2023 में मासिक महंगाई दर 25.5 फीसदी पहुंच गई, जबकि नवंबर में यह 12.8 फीसदी रही थी. सरकार ने इसके 30 फीसदी पर पहुंचने की आशंका जताई थी.

फिलहाल नहीं नजर आ रहा कोई रास्ता 

पिछले ही हफ्ते आईएमएफ ने अर्जेंटीना को 4.7 अरब डॉलर की मदद मुहैया कराने का फैसला लिया था. देश में खाने-पीने की चीजें भी बहुत महंगी हो चुकी हैं. अर्जेंटीना की परचेजिंग पावर दिसंबर में लगभग 10 फीसदी घटी है. साथ ही देश में सामानों की बिक्री 13.7 फीसदी कम हो गई है. फरवरी अंत तक इस स्थिति में सुधार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही.

ये भी पढ़ें 

Lakshadweep: पिछले साल सबसे कम लोग गए लक्षद्वीप, पीएम मोदी की यात्रा से बढ़ गई उम्मीद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget