एक्सप्लोरर

Paytm Payments Bank: बंद हो गया पेटीएम का वॉलेट और फास्टैग, यूजर अब भी कर पाएंगे ये काम

Paytm Wallet And Paytm Fastag: आरबीआई से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को मिली मियाद पूरी हो गई है और प्रतिबंध लागू हो गया है. यदि आपके मन में अभी भी कोई भी शंका है तो उसका समाधान हम आपको यहां दे रहे हैं.

Paytm Wallet And Paytm Fastag: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लगाया गया रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का प्रतिबंध 16 मार्च से शुरू हो गया है. इसके चलते अब आप पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) या पेटीएम फास्टैग (Paytm FASTag) में पैसा नहीं डाल सकेंगे. ऐसी स्थिति में आपको पेटीएम की जगह किसी अन्य बैंक या एनबीएफसी का फास्टैग ले लेना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो टोल पर आपको दोगुना भुगतान करना पड़ेगा. यदि आपके पेटीएम वॉलेट में अभी भी पैसा है तो उसका इस्तेमाल टोल भुगतान में किया जा सकता है. 

फास्टैग बंद करने के लिए टोल फ्री नंबर का करें यूज 

पेटीएम फास्टैग के टोल फ्री नंबर 1800-120-4210 पर कॉल करके आप अपना फास्टैग बंद भी करवा सकते हैं. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाल ही में सलाह जारी की थी कि कस्टमर्स पेटीएम फास्टैग की जगह किसी अन्य बैंक या एनबीएफसी के फास्टैग का इस्तेमाल करें. इसके लिए एनएचएआई ने 39 बैंकों और एनबीएफसी की एक लिस्ट भी जारी की थी. 

यूपीआई और साउंडबॉक्स पर कोई असर नहीं 

आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, कस्टमर चाहे तो वह इस पैसे से कोई भुगतान करने के साथ ही अपने बैंक अकाउंट में भी इसे ट्रांसफर कर सकता है. हालांकि, आरबीआई की इस कार्रवाई से पेटीएम यूपीआई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आप निश्चिंत होकर यूपीआई सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही पेटीएम के साउंडबॉक्स भी आरबीआई के इस एक्शन से पूरी तरह बचे रहेंगे. साथ ही टिकट बुकिंग, रीचार्ज और बिल पेमेंट सर्विस पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. 

कस्टमर्स अब क्या कर पाएंगे और क्या नहीं 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को इस्तेमाल करने वाले लोग अब किसी भी तरह का डिपॉजिट या टॉप अप नहीं कर पाएंगे. सैलरी क्रेडिट, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और सब्सिडी भी पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में अब नहीं आएंगे. हालांकि, रिफंड, कैशबैक और स्वीप इन पार्टनर बैंक की मदद से पेमेंट्स बैंक अकाउंट में आ सकते हैं. वॉलेट कस्टमर्स अब मनी ट्रांसफर या टॉप अप नहीं कर पाएंगे. पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी एनसीएमसी कार्ड भी अब रिचार्ज नहीं किए जा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें 

Jai Anmol Ambani: अनिल अंबानी के लिए उम्मीद की किरण बने बेटे जय, 2000 करोड़ रुपये का साम्राज्य बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget