एक्सप्लोरर

Pan Aadhaar Link: क्या पैन आधार लिंक की डेडलाइन को एक बार फिर आगे बढ़ाएगी सरकार, जानें

Pan Aadhaar Link: जैसे-जैसे पैन और आधार को लिंक करने की डेडलाइन करीब आ रही है वैसे-वैसे यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है कि क्या इस बार भी इस डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया जाएगा.

PAN-Aadhaar Link Last Date 2023: परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number) यानी पैन (PAN Card) सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस आईडी (Business ID) है. इसके बिना किसी भी वित्तीय काम (Financial Document) को निपटाना मुश्किल है. बैंक में खाता खुलवाने से लेकर निवेश करना सभी कार्य के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में बिना पैन कार्ड के आपके कई कार्य रुक सकते हैं. अगर आपने अभी तक पैन और आधार को लिंक नहीं कराया है तो आपको बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, पैन और आधार को लिंक करने की डेडलाइन करीब (Pan Aadhaar Linking Deadline) आ गई है. ऐसे में टैक्सपेयर्स (Taxpayers) के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी CBDT इस डेडलाइन को आगे बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब-

क्या पैन आधार लिंकिंग की बढ़ेगी डेडलाइन?

गौरतलब है कि पैन कार्ड (PAN Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) के लिंक की डेडलाइन को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) पहले भी कई बार बढ़ा चुका है. ऐसे में अब CBDT इस डेडलाइन को अब आगे नहीं बढ़ाएगा. अगर आपने पैन और आधार को 31 मार्च तक लिंक नहीं किया तो आपका पैन 1 अप्रैल, 2023 से निष्क्रिय कर दिया जाएगा. फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार CBDT के सीनियर अधिकारियों ने यह साफ कर दिया था कि अब पैन और आधार की लिंकिंग डेडलाइन को आगे बढ़ाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है.

पैन-आधार लिंक करा क्यों है जरूरी?

पैन और आधार केवाईसी (KYC) का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. सरकार ने पैन को आधार से लिंक (PAN Aadhaar Link) करना इसलिए अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि इससे फर्जी पैन कार्ड के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकेगी. कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब एक व्यक्ति के एक से अधिक पैन कार्ड हैं. ऐसे में इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. अगर आपके पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा तो ऐसी स्थिति में आप इनकम टैक्स रिटर्न भी नहीं दाखिल कर पाएंगे. इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश और म्यूचुअल फंड में भी निवेश करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

किन लोगों के लिए पैन आधार लिंक करना नहीं है जरूरी

मई 2017 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश के कुछ लोगों को पैन आधार लिंक करने में छूट दी गई है. इसमें असम, मेघालय और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लोग शामिल है. इसके साथ ही 80 साल या उससे ज्यादा की उम्र वाले व्यक्ति और भारत का नागरिक न होने की स्थिति में पैन आधार लिंक करना आवश्यक नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Bank Crisis: जर्मनी तक पहुंचा बैंकिंग संकट! Deutsche Bank की भी आर्थिक हालत खराब, जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget