एक्सप्लोरर

PAN-Aadhaar Card Linking: पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की 30 सितंबर तक बढ़ाई गई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुताबिक अब लोग पैन और आधार को 30 सितंबर तक लिंक करा सकेंगे. पहले इसे लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2021 थी.

PAN-Aadhaar Card Linking: केंद्र सरकार ने पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की डेडलाइन बढ़ाकर 30 सिंतबर 2021 कर दी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. पहले यह डेडलाइन 30 जून थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. जिन लोगों ने अब तक पैन और आधार को लिंक नहीं कराया है, उनके लिए सरकार का यह कदम राहत देने वाला है.  पैन को आधार से लिंक करना काफी आसान है. आप घर बैठे भी इसे इंटरनेट की मदद से लिंक कर सकते हैं. 


घर बैठे ऐसे करें पैन-आधार कार्ड लिंक


1. सबसे पहले आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं. 


2. जब आप इस वेबसाइट पर क्लिक करेंगे, तो आप सीधे होम पेज पर पहुंच जाएंगे. 


3. यहां आपको लेफ्ट साइड पर Link Aadhaar विकल्प दिखाई देगा. आपको इस विकल्प को चुनना होगा. 


4. इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें आपको अपनी डिटेल भरनी होगी.


5. अब आप निर्धारित खानों में पैन नंबर, आधार नंबर समेत अन्य जानकारी भरें. इसके बाद कैप्चा कोड डालें.


6. जब आप ये सब कर लेंगे, तो आपको आखिर में Link Aadhaar पर क्लिक करें. जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा. इसकी जानकारी आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी. 


7. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आधार और पैन लिंक है या नहीं, तो आप इसी प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं. अगर आपका पैन-आधार पहले से लिंक होगा तो उसका मैसेज भी स्क्रीन पर आ जाएगा. 

SMS भेजकर भी पैन-आधार कर सकते हैं लिंक 
अगर आपके पास स्मार्टफोन या लैपटॉप नहीं है, तो आप एसएमएस भेजकर भी पैन और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से UIDPAN <12-digit Aadhaar> <10-digit PAN> टाइप करके 567678 या 561561 पर एसएमएस भेजना होगा. ऐसा करने के बाद आपके पास लिंक होने की सूचना मैसेज के जरिए ही आ जाएगी.

यह भी पढ़ेंः IT मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा- Twitter ने करीब एक घंटे तक लॉक रखा मेरा अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget