एक्सप्लोरर

Pakistan Crisis: आफत बन गई पाकिस्तान की ये उम्मीद, अब 80 लाख लोगों के बेरोजगार होने का खतरा

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान इन दिनों अप्रत्याशित आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. आम लोग खाने-पीने की जरूरी चीजें समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामानों की कमी का सामना कर रहे हैं...

Pakistan Debt Crisis: पड़ोसी देश पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से चला आ रहा एक संकट समाप्त होता नहीं है कि दूसरा शुरू हो जाता है. भारी कर्ज के तले दबे पाकिस्तान को काफी समय से आर्थिक संकट (Pakistan Economic Crisis) का सामना करना पड़ रहा है. पड़ोसी देश ने इससे उबरने के लिए कई उपाय भी किए हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने अब भारी बेरोजगारी की समस्या (Pakistan Unemployment Crisis) खड़ी होने की आशंका दिख रही है.

आयात पर रोक लगाने का असर

पाकिस्तान के स्थानीय अखबार डॉन (Dawn) की एक हालिया खबर के अनुसार, आर्थिक संकट को कम करने के लिए आयात पर रोक लगाने का फैसला उलटा पड़ सकता है. रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की गई है कि व्यापार घाटे को काबू में करने के लिए उठाया गया यह कदम न सिर्फ अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर डाल रहा है, बल्कि आयात पर रोक लगाने से अब लाखों लोगों के बेरोजगार होने का खतरा सिर पर मंडरा रहा है.

ये दावा कर रहे हैं अर्थशास्त्री

डॉन की रिपोर्ट में प्रख्यात अर्थशास्त्री हाफिज ए पाशा कहते हैं कि पाकिस्तान में 2022-23 के अंत तक बेरोजगार लोगों की संख्या में 20 से 80 लाख की बढ़ोतरी हो सकती है. पाकिस्तान का श्रम बाजार अभी करीब 7.53 करोड़ लोगों का है. पाशा कहते हैं कि इस बड़े श्रम बाजार में बेरोजगारी दर के 10 फीसदी के भी पार चले जाने की आशंका है, और अगर ऐसा होता है तो बेरोजगारी दर पहली बार दहाई अंकों में होगी.

अखबार ने की ऐसी टिप्पणी

अखबार के अनुसार, पहले से ज्यादा कंपनियां अब या तो अपना परिचालन बंद कर रही हैं या कम कर रही हैं और इसका मुख्य कारण आयातित कच्चे उत्पादों की कमी है. हालिया महीनों के दौरान दर्जनों कंपनियों ने प्रोडक्शन रोकने का नोटिस दिया है. व्यापार संतुलन बेहतर बनाने के लिए आयात पर रोक लगाना ठीक वैसा ही है, जैसे किसी एक के चेहरे को बचाने के लिए दूसरे की नाक काट डालना.

इस कारण बढ़ रही परेशानी

खबर के अनुसार, पाकिस्तान की एक प्राइवेट कंपनी डॉलेंस की सभी प्रोडक्शन यूनिट 2023 की शुरुआत से बंद हैं. कंपनी का कहना है कि उसे पिछले साल मई से आयात से जुड़ी दिक्कतें होने लग गईं. अखबार ने ये भी दावा किया कि बैंकरों और अधिकारियों के रवैये के चलते कंपनियों को आयात करने में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं, क्योंकि पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने एक हद तक आयात की छूट दी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget