एक्सप्लोरर

OYO IPO: ओयो का आईपीओ फिर टला, कंपनी ने सेबी से वापस ले लिया आवेदन

OYO IPO: ओयो के लिए ऐसा दूसरी बार है जब कंपनी ने अपनी आईपीओ एप्लीकेशन वापस ले ली है. अब ये निजी निवेशकों से चार अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर इक्विटी जुटा सकती है. 

OYO IPO: जापान के सॉफ्टबैंक समर्थित हॉस्पिटेलिटी कंपनी ओरावल स्टे ने आधिकारिक तौर पर सेबी के पास जमा ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्ट्स को वापस ले लिया है. ओरावल स्टे ओयो होटल्स एंड होम्स की पैरेंट कंपनी है, लंबे समय से इसके भारतीय बाजार में आईपीओ लाने की चर्चा थी. ओयो ने मार्च 2023 में सेबी के कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के तहत अपने दस्तावेज दाखिल किए थे. यह दूसरी बार है जब कंपनी ने अपनी आईपीओ एप्लीकेशन वापस ले ली है और अब ये निजी निवेशकों से चार अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर इक्विटी जुटा सकती है. 

ओयो से 4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर इक्विटी जुटाने के लिए संपर्क साधा गया- रितेश अग्रवाल 

ट्रेवल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि निजी निवेशकों ने चार अरब डॉलर तक के मूल्यांकन पर इक्विटी जुटाने के बारे में कंपनी से कॉन्टेक्ट साधा गया है. इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर में सूत्रों के मुताबिक रितेश अग्रवाल ने कर्मचारियों की टाउनहॉल मीटिंग में एक प्रेजेंटेशन के दौरान यह जानकारी दी है.

कंपनी की टाउनहॉल मीटिंग में ग्रुप सीईओ ने क्या कहा

टाउनहॉल मीटिंग में कंपनी के सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा, "ओयो से मित्र निवेशकों ने भी संपर्क किया है. ओयो कंपनी अपना कर्ज कम करने के लिए तीन-चार अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर या 38-45 रुपये प्रति शेयर पर एक छोटा इक्विटी दौर कर सकती है. कंपनी के ऑपरेशनल प्रॉफिट में सुधार, स्थिर ग्रॉस मार्जिन, कॉस्ट एफिशिएंसी और कुछ कर्ज के समय-पूर्व भुगतान के बाद ब्याज लागत में कमी से कंपनी की प्रॉफिटिबिलिटी बढ़ी है"

सॉफ्टबैंक समर्थित ओयो के लिए साल 2023-24 पहला नेट मुनाफेदार वर्ष रहा जिसमें उसने 99.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. सूत्रों ने टाउनहॉल में पेश प्रेजेंटेशन का हवाला देते हुए कहा कि ओयो ने समूचे वित्त वर्ष में 888 करोड़ रुपये का कंसोलिटेडेटेड एबिटा (इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमॉरटाइजेशन से पहले की इनकम) दर्ज की है. वित्त वर्ष 2022-23 में यह 274 करोड़ रुपये रही थी. 

ओयो फिर कर सकती है आईपीओ के लिए आवेदन !

इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से खबर है कि ओयो अपने आईपीओ की मंजूरी के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास फिर से दस्तावेजों का मसौदा दाखिल करने की योजना बना रही है. हालांकि सूत्रों ने कहा कि ओयो फिलहाल 2.3 अरब डॉलर के मिनिमम वैल्यूएशन पर नए दौर की फंडिंग के लिए इंवेस्टर्स से बातचीत कर रही है. ये ओयो के 9 अरब डॉलर के अपने उच्चतम वैल्यूएशन से 70 फीसदी से ज्यादा की तेज गिरावट है. 

ये भी पढ़ें

RBI Dividend: आरबीआई ने भरा सरकार का खजाना, वित्त वर्ष 2024 के लिए दिया 2.11 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget