एक्सप्लोरर

Onion Price: नाकाफी हो सकते हैं सरकार के प्रयास, महंगाई के आंसू रुलाने की तैयारी में प्याज, ट्रेडर्स ने रख दी ये डिमांड

Onion Price News: आने वाले दिनों में त्योहारों का मजा प्याज से खराब हो सकता है और लोगों को इसके कारण महंगाई के आंसू रोने पड़ सकते हैं. यहां जानिए प्याज के भाव क्यों चढ़ सकते हैं...

देश में 3-4 महीने के त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है. गणेश चतुर्थी के साथ ही त्योहारों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ है, जो दिसंबर के अंत तक जारी रहने वाला है. हालांकि त्योहारी सीजन के जश्न के जोर पकड़ने से पहले ही आम लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. आने वाले दिनों में लोगों के लिए रसोई के बजट को संभालना फिर से मुश्किल हो सकता है, क्योंकि हर घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्याज के भाव महंगाई के आंसू निकाल सकते हैं.

पहले से सक्रिय है सरकार

ऐसा नहीं है कि प्याज की कीमतों में तेजी का ट्रेंड अचानक से सामने आया है. अमूमन हर साल इन महीनों में प्याज के भाव बढ़ने ही लगते हैं. इस साल स्थिति कुछ अलग है, क्योंकि अप्रत्याशित बारिश ने कई प्रमुख उत्पादक इलाकों में प्याज की फसल को नुकसान पहुंचाया है. यही कारण है कि इस बार प्याज की कीमतें ज्यादा डरा सकती हैं और इस बात को सरकार भी अच्छे से समझ रही है. सरकार पहले से ही इस मामले में सक्रिय है और प्याज की कीमतों को काबू में रखने का हरसंभव प्रयास कर रही है.

व्यापारियों ने उठाए ये कदम

हालांकि ताजा मामले में व्यापारियों ने कुछ ऐसा कदम उठा लिया है, जो सरकार के प्रयासों को नाकाफी साबित कर सकता है. महाराष्ट्र का नासिक जिला प्याज के उत्पादन का केंद्र है. स्वाभाविक है कि प्याज की कई थोक मंडियां जिले में हैं और वे इसकी खुदरा कीमतों पर बहुत असर रखती हैं. नासिक जिले की 15 मंडियों (एपीएमसी) से प्याज खरीदने वाले 500 से ज्यादा व्यापारियों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की है.

इस तरह से हो सकता है असर

वे व्यापारी मंडियों में होने वाली प्याज की नीलामियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. इससे देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. चूंकि त्योहारी सीजन में प्याज की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, ऐसे में आपूर्ति के प्रभावित होने से पूरे देश में प्याज की खुदरा कीमतें अनियंत्रित हो सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो साफ तौर पर इससे आम लोगों के लिए त्योहारों का मजा फीका पड़ जाएगा.

व्यापारियों की तीन मुख्य मांगें

अब सवाल उठता है कि आखिर व्यापारी हड़ताल क्यों कर रहे हैं? टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्याज के व्यापारी मुख्य तौर पर तीन मांग कर रहे हैं. उनकी पहली मांग है कि सरकारी नाफेड और एनसीसीएफ देश के अन्य हिस्सों में मंडियों को सस्ते में प्याज नहीं बेचे. दूसरी मांग प्याज के निर्यात पर पिछले महीने लगाई गई 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी को वापस लेने की है. इसके साथ-साथ वे मार्केट फीस को 1 रुपये प्रति क्विंटल से घटाकर 50 पैसे करने की मांग कर रहे हैं.

एजेंसियों के ऊपर व्यापारियों के आरोप

सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए एनसीसीएफ और नाफेड को बफर स्टॉक बढ़ाने का निर्देश दिया था. व्यापारियों का कहना है कि दोनों एजेंसियों ने बफर स्टॉक के लिए नासिक की 15 मंडियों से अब तक 3 लाख क्विंटल प्याज की खरीदारी की है. वे अभी इन मंडियों से 2 लाख क्विंटल और प्याज खरीदने की तैयारी में हैं. व्यापारी आरोप लगा रहे हैं कि दोनों एजेंसियां ये प्याज अन्य मंडियों में 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रही हैं, जबकि नासिक की थोक मंडियों में खरीदी भाव करीब 2000 रुपये है. इसके ऊपर से ट्रांसपोर्ट व लेबर कॉस्ट. इस तरह एजेंसियां व्यापारियों की तुलना में 1000 रुपये डिस्काउंट पर प्याज बेच रही हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 14 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग, RR Kabel के नाम दर्ज हुआ ये इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget