एक्सप्लोरर

Nvidia Share Jump: एनविडिया ने लगाई इतनी लंबी छलांग, गूगल-अमेजन-टेस्ला सबसे निकली पार

Magnificent Seven Shares: एनविडिया को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ती मांग से काफी मदद मिल रही है. एअई कम्प्यूटिंग के लिए कंपनी के चिप की भारी डिमांड है...

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ रही मांग से एक कंपनी को खास तौर पर जबरदस्त फायदा हो रहा है. यह कंपनी है अमेरिकी चिप मेकर एनविडिया. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की कम्प्यूटिंग में एनविडिया के चिप का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है. इस डिमांड के दम पर कंपनी के शेयर लगातार चढ़ रहे हैं और लंबी छलांग लगा रहे हैं.

इन दिग्गजों की कतार में आया नाम

शेयरों की इस हालिया रैली के दम पर एनविडिया ने हाल ही में मैग्निफिसेंट सेवेन क्लब में एंट्री ली और अब तो उसने गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को ही पछाड़ दिया. मैग्निफिसेंट सेवेन में अमेरिकी शेयर बाजार के सात सबसे शानदार शामिल हैं, जिनमें एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट, अमेजन, टेस्ला, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

इतनी हो गई कंपनी की मार्केट वैल्यू

पिछले 12 महीने के दौरान एनविडिया के शेयरों के भाव में 231 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है. सिर्फ इस साल अब तक शेयर का भाव 50 पर्सेंट चढ़ चुका है और एनविडिया अभी एसएंडपी 500 इंडेक्स पर टॉप परफॉर्मर बना हुआ है. इस जबरदस्त रैली के दम पर एनविडिया के मार्केट कैप में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है. अभी चिप बनाने वाली कंपनी की बाजार में वैल्यू बढ़कर 1.812 ट्रिलियन डॉलर हो गई है.

अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी

एनविडिया ने इस तरह अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को मार्केट कैप के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अल्फाबेट का मार्केट कैप अभी 1.8 ट्रिलियन डॉलर से कुछ कम है. इसी महीने कुछ ही दिन पहले एनविडिया ने अमेजन को भी पीछे छोड़ा था. अब मार्केट कैप के हिसाब से एनविडिया अमेरिकी बाजार की तीसरे सबसे बड़ी कंपनी है. उससे आगे सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल ही हैं.

जबरदस्त तिमाही नतीजे की उम्मीद

एनविडिया ने अल्फाबेट को ऐसे समय पीछे छोड़ा है, जब कंपनी दिसंबर तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने वाली है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में अनुमान है कि दिसंबर तिमाही में एनविडिया का मुनाफा साल भर पहले की तुलना में 400 फीसदी बढ़ सकता है और 11.38 बिलियन डॉलर रह सकता है. वहीं रेवेन्यू के मोर्चे पर 3 गुने की तेजी के साथ 20.37 बिलियन डॉलर की उम्मीद की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: वीजा और मास्करकार्ड पर चला आरबीआई का डंडा, कार्ड से ऐसे पेमेंट पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget