एक्सप्लोरर

घर बैठे खोलें कंपनी- कागज का झंझट नहीं, अब सीधे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं

केंद्र सरकार ने सेल्फ डिक्लरेशन यानी खुद की घोषणा के आधार पर कंपनी खोलने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

देश में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कंपनी खोलना बेहद आसान बना दिया है. केंद्र सरकार ने सेल्फ डिक्लरेशन यानी खुद की घोषणा के आधार पर कंपनी खोलने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. नए नियम के मुताबिक कंपनी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के निर्देश जारी हो गए हैं. नए दिशानिर्देश 1 जुलाई 2020 से प्रभावी हो गए हैं.

 दस्तावेजों की जरूरत नहीं

अभी तक कंपनी के रजिस्ट्रेशन के लिए कई तरह के डॉक्यूमेंट जमा कराने पड़ते थे लेकिन अब इनकम टैक्स और जीएसटी सिस्टम को एंटरप्राइज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जोड़ दिया गया है. इसलिए डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है. अब जो भी जानकारी दी जाएगी उनका वेरिफिकेशन पैन और जीएसटी पहचान संख्या यानी GSTIN से हो जाएगी.

नए नियम के मुताबिक आधार नंबर के बेसिस पर किसी भी एंटरप्राइज यानी कारोबार को रजिस्टर्ड कराया जा सकता है. इसके लिए किसी भी डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है. सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि  एमएसएमई इकाइयों को अब उद्यम के नाम से जाना जाएगा. यह शब्द उपक्रम शब्द के अधिक करीब है. वहीं इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अब उद्यम पंजीकरण नाम दिया गया है.

एमएसएमई के लिए खास सुविधा

सरकार ने इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में एमएसएमई सेक्टर का खास ध्यान रखा है. एमएसएमई मंत्रालय ने कहा  है कि यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उन उद्यमियों की मदद करेगा जो किसी भाी कारण से उद्यम रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएं हैं. जिला स्तर पर जिला उद्योग केंद्रों को उद्यमियों की सुविधा के लिए जिम्मेदार बनाया गया है.

जिन लोगों के पास वैलिड आधार नंबर नहीं हैं वे इस सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से संपर्क कर सकते हैं. आधार नामांकन अनुरोध या पहचान के साथ, बैंक फोटो पासबुक, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस और सिंगल विंडो सिस्टम उन्हें आधार संख्या हासिल करने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने में सहूलियत मुहैया कराएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget