एक्सप्लोरर

नवंबर में रिटेल महंगाई घटकर 3.63% हुई, नोटबंदी से घटी महंगाई!

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि नोटबंदी के कारण सरकार की टैक्स वसूली बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में टैक्स की दरों में कमी की उम्मीद है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संकेत दिए कि नोटबंदी के कारण भविष्य में टैक्स की दरें कम हो सकती हैं. आज महंगाई दर के नए आंकड़े भी आए, जिनसे पता चलता है कि लोगों के पास खरीदारी के लिए पैसे नहीं होने के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम घट रहे हैं. नोटबंदी के कारण कीमतों में नरमी भी देखने को मिल रही है.

नवंबर के महीने में खुदरा महंगाई दर गिरकर 3.63 फीसदी के स्तर पर आ गई है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्तूबर में 4.20 फीसदी पर थी. ये जनवरी 2014 के बाद से अब तक महंगाई दर का सबसे निचला स्तर है. अगस्त, 2015 में यह 3.66 फीसदी पर थीं. खास बात यह है कि खाद्य महंगाई दर भी घटकर 2.11 फीसदी पर आ गयी है. महीने दर महीने आधार पर नवंबर में खाद्य महंगाई दर 3.32 फीसदी से घटकर 2.11 फीसदी रही है

अक्टूबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 4.2 फीसदी पर थी. महंगाई दर में आई इस गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान सब्जियों का है. नवंबर के महीने में सब्जियों के दाम 10.29 फीसदी घट गए हैं. महीने दर महीने आधार पर नवंबर में सब्जियों की महंगाई दर -5.74 फीसदी के मुकाबले -10.29 फीसदी रही है. नवंबर में सीपीआई यानि रिटेल महंगाई दर में आई इस कमी के लिए नोटबंदी के कारण मांग में आई गिरावट को जिम्मेदार माना जा रहा है. नोटबंदी के चलते काफी हद तक लोगों को कैश संकट का सामना करना पड़ा. जिससे बाजार में खरीदारी कम हो गई.

नोटबंदी से खपत कम होने से सब्जि‍यां सस्ती हुई हैं जबकि आटा महंगा हुआ है. बीते एक महीने से जारी नोटबंदी के चलते सब्जियों, दालों समेत कपड़े और जूते-चप्पल की महंगाई भी कम हुई है. केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सब्जियां 10 फीसदी तक सस्ती हुईं हैं जबकि चीनी और कन्फैक्श्नरी उत्पादों के दाम 22 फीसदी तक बढ़े हैं. महीने दर महीने आधार पर नवंबर में दुग्ध उत्पादों की महंगाई दर 4.42 फीसदी से बढ़कर 4.57 फीसदी रही. वहीं पर नवंबर में दालों की महंगाई दर अक्टूबर के 4.11 फीसदी से घटकर 0.23 फीसदी रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हो जाएं तैयार! आ रहा है 13000 करोड़ रुपये का IPO, 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर कंपनी की नजर
हो जाएं तैयार! आ रहा है 13000 करोड़ रुपये का IPO, 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर कंपनी की नजर
बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
कैसे कर सकते हैं CUET UG एग्जाम की तैयारी? यहां जान लें बेहद आसान तरीका
कैसे कर सकते हैं CUET UG एग्जाम की तैयारी? यहां जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget