एक्सप्लोरर

'Income Tax में नहीं होनी चाहिए कटौती', जानिए बजट से पहले Raghuram Rajan ने क्यों कही ये बात

रघुराम राजन ने सुझाव दिया कि सरकार को ह्यूमन कैपिटल डेवलपमेंट पर जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभावी सार्वजनिक व्यय से दीर्घकालिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा.

देश का आम बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन और बचे हैं. ऐसे में आम आदमी को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शायद उन्हें टैक्स में छूट दे दें. लेकिन, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ऐसा नहीं चाहते. उनका मानना है कि टैक्स कटौती की बजाय सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाना चाहिए.

इनकम टैक्स कटौती के खिलाफ रघुराम राजन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान रघुराम राजन ने कहा कि उपभोग (consumption) को बढ़ाने के लिए टैक्स कटौती आकर्षक लग सकती है, लेकिन मौजूदा वित्तीय स्थिति इसे संभव नहीं बनाती. उन्होंने देश की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों का संयुक्त वित्तीय घाटा चिंताजनक स्तर पर है. ऐसे में टैक्स कटौती से राजस्व में कमी आने का खतरा है, जो लॉन्ग टर्म में आर्थिक स्थिरता के लिए हानिकारक हो सकता है.

ह्यूमन कैपिटल पर निवेश की वकालत

रघुराम राजन ने सुझाव दिया कि सरकार को ह्यूमन कैपिटल डेवलपमेंट पर जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभावी सार्वजनिक व्यय से दीर्घकालिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रोजगार सृजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उनके अनुसार, टैक्सेशन महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है, बल्कि इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि देश में जॉब क्रिएशन को कैसे प्रोत्साहित किया जाए.

रघुराम राजन ने आगे कहा, सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से हाल के वर्षों में आर्थिक विकास को गति दी है. हालांकि, सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने से गहरी समस्याएं, जैसे नौकरी सृजन और कौशल विकास, हल नहीं होंगी. उन्होंने कहा, "शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने से एक ज्यादा उत्पादक वर्कफोर्स तैयार हो सकती है और टिकाऊ विकास को बढ़ावा मिल सकता है."

प्राइवेट सेक्टर निवेश पर जताई चिंता

ईटी से पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, राजन ने प्राइवेट सेक्टर द्वारा निवेश की कमी पर चिंता जताई और इसे एक पुरानी समस्या बताया. उन्होंने कहा, "जब मैं 8 साल पहले गवर्नर था, तब भी मैं इस बात को लेकर चिंतित था कि निवेश क्यों नहीं बढ़ रहा है. यह आज भी एक बड़ी पहेली है." उन्होंने इस हिचकिचाहट की वजह भविष्य की मांग को लेकर असमंजस और बिजनेस लीडर्स के आत्मविश्वास की कमी को बताया. रघुराम राजन ने कहा, "निवेश काफी हद तक 'एनिमल स्पिरिट्स' यानी जोखिम लेने और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास पर निर्भर करता है. अगर आर्थिक स्थिरता और मांग को लेकर स्पष्टता नहीं होगी, तो बिजनेस भारी निवेश करने से बचेंगे."

ये भी पढ़ें: दुनिया के बड़े रईस इस इंडस्ट्री में लगा रहे हैं मोटा पैसा, मुकेश अंबानी ने भी किया बड़े निवेश का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget