एक्सप्लोरर

Rule Change From September 1: आज से बदले पांच बड़े नियम, सितंबर में इन कामों की डेडलाइन भी हो रही खत्म; जेब पर होगा सीधा असर

Rule Changes from 1 September 2023: सितंबर माह के दौरान आधार अपडेट से लेकर 2000 के नोट बदलने तक की डेडलाइन भी समाप्त हो रही है. वहीं आज से पांच बड़े बदलाव हो चुके हैं. 

Rule Changes from 1 September 2023: नए महीने की शुरुआत के दौरान कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. इस माह में भी कई नियमों में बदलाव होने वाला है, जो सीधे आपके जेब पर असर डालेगा. नए नियम सितंबर से ही लागू होने वाले हैं. इसमें आधार अपडेट से लेकर डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनी और केवाईसी अपडेट जैसे कई नियम शामिल हैं. आइए जानते हैं आज से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं. 

सिर्फ तीन दिन में आईपीओ की लिस्टिंग

स्टॉक मार्केट में किसी भी आईपीओ की सदस्यता क्लोज होने के बाद इसके लिस्टिंग के लिए 6 दिन का वक्त लगता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ तीन दिन कर दिया गया है. सेबी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि आईपीओ की लिस्टिंग अब सिर्फ तीन दिन में की जाएगी और यह नया नियम 1 सितंबर से लागू होगा. 

म्युचुअल फंड के नियम में बदलाव 

SEBI ने म्यूचुअल फंड योजनाओं की डारेक्ट स्कीम के लिए केवल एक्सक्यूशन प्लेटफॉर्म के लिए एक नियामक ढांचा पेश किया है. नए नियम निवेशकों के लिए केवल एक्सक्यूशन प्लेटफॉर्म (ईओपी) के साथ-साथ उचित निवेशक सुरक्षा तंत्र के माध्यम से निवेश करना सुविधाजनक बना देंगे. इससे व्यापार में आसानी होगी. यह नियम 1 सितंबर से लागू होगा. 

क्रेडिट कार्ड के बदलेंगे नियम 

एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर से मैग्नस क्रेडिट कार्ड रखने वाले यूजर्स के लिए खास है. कुछ ट्रांजेक्शन पर अब मैग्नस क्रेडिट कार्ड रखने वालों को डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा. साथ ही ऐसे कार्डधारकों को 1 सितंबर से चार्ज भी देना पड़ सकता है. 

ज्यादा मिलेगी टेक होम सैलरी 

आयकर विभाग की ओर से रेंट फ्री अकोमोडेशन के नियम में 1 सितंबर से बदलाव होने जा रहे हैं. इसके तहत ज्यादा वेतन पाने वाले और नियोक्ता की ओर से मिलने रेंट फ्री में रहने वाले कर्मचारी अब और ज्यादा बचत कर सकेंगे. इस नियम के तहत सैलरी में टैक्स की कटौती कम होगी और कर्मचारियों को ज्यादा टेक होम सैलरी मिलेगी. 

एटीएफ प्राइस

एक सितंबर से जेट फ्यूल प्राइस यानी एटीएफ के प्राइस में बदलाव हुआ है. 1 सितंबर से जेट फ्यूल नई दिल्ली  में 1,12,419.33 रुपये हो चुका है, जो पहले 98,508.26 रुपये प्रति किलो लीटर थे. यानी इसकी की कीमत में 13,911.07 रुपये प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी हुई है. 

सितंबर में निपटा लें ये तीन जरूरी काम 

फ्री आधार कार्ड अपडेट 

यूआईडीएआई की ओर से आधार को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन अब 14 सितंबर तक के लिए बढ़ाई गई है. पहले ये तारीख 14 जून तक थी. माई आधार पोर्टल पर अभी इसे फ्री में अपडेट करा सकते हैं. बाद में इसपर 50 रुपये का चार्ज लगेगा. 

2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन 

अगर आपके पास 2 हजार रुपये के नोट हैं तो आपको इसे बदल लेना चाहिए, क्योंकि 30 सितंबर के बाद आप इसे बदल नहीं पाएंगे. आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया है. 

नॉमिनी जोड़ने का आखिरी मौका 

SEBI ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन करने के लिए डेडलाइन बढ़ा दी है. इसे 30 सितंबर से पहले पूरा करना होगा. अगर नहीं किया जाता है तो आप अपने डीमैट अकाउंट से ट्रेडिंग संबंधी काम नहीं कर पाएंगे और लेनदेन पर भी रोक लग सकती है. 

ये भी पढ़ें 

Onion Price Rise: सितंबर में महंगाई के अगले डोज की कर लीजिए तैयारी, टमाटर हुआ सस्ता...फिर भी नहीं संभलेगा रसोई का बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget