एक्सप्लोरर

डिजायर बनी अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, मारूति सुजुकी की ही ऑल्टो को पछाड़ा

नए अवतार में मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर अगस्त में पहली बार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. उसने मारुति की ही ऑल्टो को पीछे छोड़ा.

नयी दिल्ली: नए अवतार में मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर अगस्त में पहली बार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई. उसने मारुति की ही ऑल्टो को पीछे छोड़ा.

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त में दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में से सात मारुति सुजुकी इंडिया के हैं. बाकी तीन मॉडल हुंडई मोटर इंडिया के हैं.

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी की नई डिजायर इस साल मई में उतारी गई थी. अगस्त में इसकी 26,140 गाड़ियां बिकीं. जबकि इसी दौरान ऑल्टो की बिक्री 21,521 यूनिट रही.

भारतीय बाजार में पिछले एक दशक से ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. पिछले साल अगस्त में डिजायर के पुराने मॉडल की बिक्री 15,766 यूनिट रही थी, वहीं ऑल्टो की 20,919 यूनिट बिकी थी.

इस साल अगस्त में दस सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो 17,190 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही. पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने इसकी 8,671 यूनिट बेची थीं.

चौथा स्थान कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का रहा. इसकी बिक्री 14,396 यूनिट की रही. पिछले साल अगस्त में यह आठवें स्थान पर थी. इसकी बिक्री 9,554 यूनिट रही थी. कंपनी की कॉम्पैक्ट कार वैगन आर 13,907 यूनिटों की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही. अगस्त, 2016 में यह 14,571 यूनिटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी.

मारुति की ही स्विफ्ट बिक्री के लिहाज से छठे स्थान पर रही. कंपनी ने अगस्त में स्विफ्ट की 12,631 गाड़ियां बेचीं. एक साल पहले यह 13,027 यूनिट के आंकड़े के साथ चौथे स्थान पर थी.

मारुति की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैचबैक ग्रैंड आई10 सातवें स्थान पर रही. इसकी 12,306 यूनिटों की बिक्री हुई. पिछले साल अगस्त में ग्रैंड आई10 की बिक्री 12,957 यूनिट रही थी. कंपनी की प्रीमियम हैचबैक एलीट आई 20 आठवें स्थान पर रही. अगस्त में कंपनी ने इसकी 11,832 यूनिट बेचीं. एसयूची क्रेटा 10,158 यूनिटों की बिक्री के आंकड़े के साथ नौवें स्थान पर रही.

मारुति सुजुकी की सेलेरियो 9,210 यूनिटों की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही. रेनो की क्विड इस बार शीर्ष दस की सूची में स्थान बनाने में कामयाब नहीं रही. पिछले साल अगस्त में यह दस सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget