एक्सप्लोरर

कल से शुरू होगी मारुति की नई CIAZ की बुकिंग, ऐसे करा सकते हैं बुक

अपडेट सियाज़ को शुरूआत में केवल पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा. इस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, सुज़ुकी की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा.

नई दिल्लीः मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) कल से मीडियम साइज की सेडान कार सियाज के एडवांस्ड वर्जन की बुकिंग शुरू करेगी. कंपनी ने आज यह जानकारी दी है. मारुति की 20 अगस्त को नई सियाज कार पेश करने की योजना है और इस मॉडल को मारुति के नेक्सा नेटवर्क से बेचा जायेगा. मारुति सुजुकी ने बयान में कहा कि नई सियाज को 11,000 रुपये देकर नेक्सा के 319 में से किसी भी शोरूम से बुक किया जा सकता है.

मारुति सियाज की कीमत कीमत के मोर्चे पर यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है. मौजूदा सियाज़ की कीमत 7.83 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है.

पेट्रोल इंजन में आएगी अपडेटेड सियाज अपडेट सियाज़ को शुरूआत में केवल पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा. इस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, सुज़ुकी की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 138 एनएम होगा. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. मैनुअल वर्जन का माइलेज 21.56 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 20.28 किमी प्रति लीटर होगा.

डीजल इंजन के भी आने की उम्मीद कयास लगाए जा रहे हैं कि डीज़ल इंजन का विकल्प दिवाली के आसपास आएगा. डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला इंजन मिलेगा. यह चार वेरिएंट सिगमा, डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध होगी.

अपडेट सियाज़ में ये नए फीचर मिलेंगे...

  • मौजूदा सियाज़ में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर को स्टैंडर्ड रखा गया है. 2018 सियाज़ में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर को भी स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में शामिल किया जाएगा.
  • अपडेट सियाज़ के ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में नए ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और एलईडी फॉग लैंप्स मिलेंगे. दिलचस्प बात ये है कि मारूति की स्विफ्ट, डिजायर, इग्निस और एस-क्रॉस जैसी कारों में भी एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं. अपडेट सियाज़ में एलईडी फॉग लैंप्स भी मिलेंगे.
  • अपडेट सियाज़ में नए ग्रे कलर शेड का विकल्प आएगा, इसे कंपनी ने मैग्नम ग्रे नाम दिया है। इसे मौजूदा मॉडल वाले ग्लिस्टेनिंग ग्रे कलर की जगह पेश किया जाएगा।
  • डेल्टा वेरिएंट से 15 इंच के व्हील मिलेंगे, जबकि अल्फा में 16 इंच के मशीन फिनिश व्हील मिलेंगे।
  • बेस वेरिएंट से ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ फोन इंटिग्रेशन और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड आएंगे।
  • बाकी के फीचर मौजूदा मॉडल वाले होंगे. इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, लैदर अपहोल्स्ट्री और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर शामिल हैं.

मारुति स्विफ्ट को लेकर भी आई ये बड़ी खबर स्विफ्ट के सबसे एडवांस्ड वर्जन ऑटो गियर शिफ्ट की फैसिलिटी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट के सबसे उन्नत वर्जन में ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) की सुविधा उपलब्ध कराई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.76 लाख रुपये तक है. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि एजीएस के साथ वाले सबसे एडवांस्ड पेट्रोल वर्जन की कीमत 7.76 लाख रुपये और डीजल वर्जन की कीमत 8.76 लाख रुपये है.

इस साल फरवरी में स्विफ्ट के नये वर्जन पेश हुए कंपनी ने इस साल फरवरी में स्विफ्ट के नये वर्जन पेश करते हुए वीएक्सआई, जेडएक्सआई, वीडीआई और जेडडीआई वर्जन्स में एजीएस ट्रांसमिशन की पेशकश की थी.

ग्राहक चाहते थे एडवांस्ड वर्जन में एजीएस फैसिलिटी कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग) आर.एस. कलसी ने कहा, ‘हमें ग्राहकों से फीडबैक मिला था कि वे सबसे उन्नत वर्जन में एजीएस की सुविधा चाहते हैं. इसी को लेकर हम जेडएक्सआई+ और जेडडीआई+ में एजीएस की फैसलिटी शुरू की है.’ उन्होंने कहा कि इससे स्विफ्ट ब्रांड को मजबूती मिलेगी और कंपनी के 2 पैडल टैक्नोलॉजी की लोकप्रियता बढ़ेगी. स्विफ्ट को 2005 में बाजार में उतारने के बाद देश में सम्मिलित तौर पर इसकी 19 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget