एक्सप्लोरर

New ATM Transaction Rules: एक अगस्त से दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालना होगा महंगा, जानें नए नियम

New ATM Transaction Rules: नए नियमों के तहत ग्राहक को तय फ्री ट्रांजेक्शन के बाद हर ट्रांजेक्शन के लिए अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा. इस समय ये शुल्क 15 रुपये है. जो एक अगस्त से बढ़कर 17 रुपये हो जाएगा.

New ATM Transaction Rules: यदि आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो इसके लिए आपको एक अगस्त से ज्यादा चार्ज देना होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक अगस्त से सभी बैंकों को अपने इंटरचेंज चार्ज में बढ़ोत्तरी की अनुमति दी है. वर्तमान में बैंक हर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर इंटरचेंज चार्ज के तौर पर 15 रुपये लेते हैं. अब एक अगस्त से दो रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ ये चार्ज 17 रुपये हो जाएगा. वहीं अगर नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की बात करें तो वर्तमान में इस पर 5 रुपये का इंटरचेंज चार्ज देना पड़ता है जो कि अब एक अगस्त से 6 रुपये हो जाएगा. 

आरबीआई के अनुसार एटीएम के रख-रखाव में होने वाले खर्चें में बढ़ोत्तरी के चलते ये फैसला लिया गया है. साथ ही आरबीआई ने कहा है कि, "इंटरचेंज चार्ज के साथ ही इस से जुड़े अन्य टैक्स भी अलग से अदा करने पड़ेंगे."

जानिए कितनी बार कर सकते हैं फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन

आरबीआई के संशोधित नियमों के अनुसार ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं दूसरे बैंकों के एटीएम से ग्राहक मेट्रो सिटी में तीन और नॉन-मेट्रो सिटी में पांच फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. इसके बाद आपको हर ट्रांजेक्शन के लिए अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा. 

क्या होता है इंटरचेंज चार्ज

जब कोई कस्टमर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करता है तो इस पेमेंट को प्रोसेस करने वाले मर्चेंट के बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन फीस ली जाती है. आप जब अपने अलावा किसी अन्य बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपका बैंक उस दूसरे बैंक को इंटरचेंज शुल्क प्रदान करता है. इसी को इंटरचेंज चार्ज कहते हैं. 

जून 2019 में आरबीआई द्वारा गठित एक समिति के सुझावों के आधार पर ये बदलाव किए गए. इंडियन बैंक एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष वीजी कन्नन की अध्यक्षता में गठित समिति ने एटीएम ट्रांजेक्शन के इंटरचेंज स्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान देने के साथ एटीएम चार्जेज की समीक्षा की थी.  

1 जनवरी, 2022 से प्रति ट्रांजेक्शन लगेगा 21 रुपये चार्ज 

आरबीआई के निर्देशों के अनुसार 1 जनवरी, 2022 से ट्रांजेक्शन चार्ज के तौर पर नई संशोधित दरें लागू हो जाएंगी. एटीएम से तय लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालने के बाद हर ट्रांजेक्शन के लिए बैंक ग्राहक से 20 रुपये का अतिरिक्त शुल्क ले सकेगा. वहीं अगर आप फ्री ट्रांजेक्शन के बाद किसी अन्य बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो इस के लिए 1 जनवरी, 2022 से आपको 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन के हिसाब से इंटरचेंज चार्ज का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें 

Bank Holidays in August 2021: अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तेजस एक्‍सप्रेस ट्रेन की बुकिंग कराने पर यात्रियों को मिलेगा डबल फायदा, जानिए कैसे उठाएं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget