एक्सप्लोरर

तेजस एक्‍सप्रेस ट्रेन की बुकिंग कराने पर यात्रियों को मिलेगा डबल फायदा, जानिए कैसे उठाएं लाभ

तेजस एक्‍सप्रेस ट्रेन की बुकिंग कराने पर यात्रियों को डबल फायदा पहुंचने वाला है. IRCTC एसबीआई प्रीमियम लॉयल्टी कार्ड को अपनी यूजर आईडी से लिंक करने वाले IRCTC यूजर्स को स्कीम का फायदा मिलेगा.

तेजस एक्‍सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई. दरअसल, इस ट्रेन की बुकिंग कराने पर यात्रियों को डबल फायदा पहुंचने वाला है. इंडियन रेलवे कैटेरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (IRCTC) तेजस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पहली बार यह स्‍कीम लॉन्च कर रहा है. इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको आईआरसीटीसी एसबीआई प्रीमियम कार्ड से टिकट बुक कराना होगा.

IRCTC के अनुसार, IRCTC एसबीआई (SBI) प्रीमियम कार्ड बनने के 45 दिन के अंदर तेजस एक्‍सप्रेस से बुकिंग कराने पर 500 रिवार्ड प्‍वाइंट दिए जाएंगे. ये प्‍वाइंट पैसेंजर को बगैर टिकट कैंसल कराए यात्रा पूरी करने के पांच दिन बाद दिए जाएंगे. दूसरी बार IRCTC एसबीआई प्रीमियम कार्ड से बुकिंग करने पर कार्डधारक द्वारा खुद सफर करने पर 100 रुपये में 15 प्‍वाइंट दिए जाएंगे. इस तरह करीब 15 फीसदी की छूट मिलेगी. पैसेंजर 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच अधिकतम 1500 रिवार्ड प्‍वाइंट ले सकता है. ये 25 बार तेजस ट्रेन में बुकिंग करने पर दिए जाएंगे.

जानिए कैसे उठाएं स्कीम का फायदा 

IRCTC एसबीआई प्रीमियम लॉयल्टी कार्ड को अपनी यूजर आईडी से लिंक करने वाले IRCTC यूजर्स को स्‍कीम का फायदा मिलेगा. वहीं, लॉयल्टी प्‍वाइंट का इस्तेमाल IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट के जरिये एसी क्लास में रेल टिकट बुकिंग के लिए किया जा सकता है. रिवॉर्ड प्‍वाइंट बैलेंस जानने के लिए irctc.co.in लॉगइन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर के (www.irctc.co.in) लॉगइन पर लॉयल्टी टैब में उपलब्ध है, जो IRCTC एसबीआई कार्ड लॉयल्टी नंबर से जुड़ा है. बता दें कि आप रिवॉर्ड प्‍वाइंट्स ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं. लॉयल्टी कार्ड के लिए 56767 पर एसएमएस कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :-

DDA 2019 Housing Scheme: फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत, 30 सितंबर तक बढ़ाई गई भुगतान की तारीख

Paytm की 20 हजार सेल्स एक्जीक्यूटिव नियुक्त करने की तैयारी, IPO से पहले पूरा करने की है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल की बाढ़ में Infosys के CEO लापता, लैक्स गोपीसेट्टी पर आया कंपनी का बयान
नेपाल की बाढ़ में Infosys के CEO लापता, लैक्स गोपीसेट्टी पर आया कंपनी का बयान
आज CNG के साथ पेट्रोल- डीजल के भी बदले दाम? जानें महंगा हुआ कि सस्ता
आज CNG के साथ पेट्रोल- डीजल के भी बदले दाम? जानें महंगा हुआ कि सस्ता
नोएडा- गुरुग्राम समेत किन शहरों में क्या है CNG का ताजा रेट? 3.89 रुपए महंगी हुई गैस
CNG Price Hike: नोएडा- गुरुग्राम समेत किन शहरों में क्या है CNG का ताजा रेट? 3.89 रुपए महंगी हुई गैस
CNG Price: पिछले 4 महीनों में करीब 10 रुपए महंगी हुई गैस, आज 5वीं बार बढ़े दाम
CNG Price: पिछले 4 महीनों में करीब 10 रुपए महंगी हुई गैस, आज 5वीं बार बढ़े दाम

वीडियोज

देखिए नेपाल में तबाही की हर एक तस्वीर
तानाशाह मुनीर vs इमरान एंड सन्स!
नेपाल पर फिर फटेगी 'मौत की झील'!
क्या जातिगत आरक्षण खत्म हो जाएगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
क्या ब्राह्मण-मुसलमानों का साथ, यूपी में 2027 का समाधान है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले दूसरे देशों की मदद लेने से किया इनकार, अब क्यों तैयार हुआ नेपाल?
पहले दूसरे देशों की मदद लेने से किया इनकार, अब क्यों तैयार हुआ नेपाल?
दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG, 3.89 रुपये बढ़े दाम; क्या बोले ऑटो ड्राइवर?
दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG, 3.89 रुपये बढ़े दाम; क्या बोले ऑटो ड्राइवर?
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
IIT कानपुर का शोध...मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं? जानें जवाब
IIT कानपुर का शोध...मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं? जानें जवाब
अरुणाचल में सरकारी नौकरी के लिए अब PRC, APST सर्टिफिकेट जरूरी
अरुणाचल में सरकारी नौकरी के लिए अब PRC, APST सर्टिफिकेट जरूरी
Embed widget