एक्सप्लोरर

Anti Tobacco Warning: केंद्र सरकार के तंबाकू विरोधी नियमों को चुनौती देंगे OTT प्लेटफॉर्म! जानिए क्या है कारण

Anti Tobacco Warning: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को तंबाकू विरोधी चेतावनी डिस्प्ले करने का आदेश दिया है. अब इस पर टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं.

Anti Tobacco Warning: भारत में तंबाकू सेवन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) को तंबाकू विरोधी चेतावनी प्रदर्शित करने की अधिसूचना जारी की थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इस फैसले के बाद देश के बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन (Amazon) और डिज्नी ने शुक्रवार को एक निजी मीटिंग में इस फैसले पर कानूनी विकल्प अपनाने पर चर्चा की है. मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म्स को यह डर है कि उन्हें घंटों के कंटेंट को दोबारा एडिट करना पड़ेगा. ऐसे में उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है.

सरकार ने जारी की यह अधिसूचना

विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2004 के तहत एक नोटिफिकेशन जारी करके कहा था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को नशा और तंबाकू वाले सीन्स पर कम से कम 50 सेकंड का तंबाकू विरोधी डिस्कलेमर जिसमें आडियो और वीडियो दोनों शामिल हो उसे दिखाना अनिवार्य होगा. OTT प्लेटफॉर्म को सभी प्रोग्राम में टोबैको प्रोडक्ट्स दिखाए जाने पर स्टैटिक एंटी-टोबैको हेल्थ वार्निंग मैसेज भी दिखानी होगी.

कंपनियों ने कही यह बात

मुकेश अंबानी की जियो सिनेमा ऐप के साथ नेटफ्लिक्स ने एक बंद दरवाजे के पीछे मीटिंग करके कहा कि सरकार के इस फैसले से ग्राहक के अनुभवों पर प्रभाव पड़ेगा और इससे प्रोडक्शन हाउस को अपने कंटेंट को ब्लॉक करना पड़ सकता है. इसके साथ ही कंपनियों को अपने घंटों लंबे कंटेंट को दोबारा एडिट करना भी पड़ सकता है. इसके अलावा स्ट्रीमिंग दिग्गजों ने इस मामले पर कानूनी विकल्पों पर भी चर्चा की है. OTT प्लेटफॉर्म का कहना है कि OTT प्लेटफॉर्म को रेगुलेट करने का अधिकार सूचना और प्रसारण यानी आईटी मंत्रालय के पास है. ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय उन्हें आदेश नहीं दे सकता है.

OTT प्लेटफॉर्म का नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

इस मामले पर समाचार एजेंसी रायटर्स ने OTT प्लेटफॉर्म और स्वास्थ्य मंत्रालय दोनों से बात करने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक इस मामले पर किसी की कोई टिप्पणी नहीं आई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत में टीवी पर तंबाकू या शराब के सीन्स पर पहले से ही एंटी-टोबैको हेल्थ वार्निंग मैसेज डिस्पले करने का नियम है. अब सरकार इसे ओटीटी पर भी अप्लाई करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Coal India OFS: 417 फीसदी सब्सक्राइब हुआ कोल इंडिया का ओएफएस, रिटेल इन्वेस्टर्स ने इतनी लगाई बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget