एक्सप्लोरर

Indian Ratings ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, 7-7.2 फीसदी किया

India Ratings: रेटिंग एजेंसी ‘इंडिया रेटिंग्स’ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के अनुमान को 7.6 प्रतिशत से घटाकर 7 से 7.2 फीसदी कर दिया है.

India Ratings: रेटिंग एजेंसी ‘इंडिया रेटिंग्स’ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के अनुमान को 7.6 प्रतिशत से घटाकर 7 से 7.2 फीसदी कर दिया है. रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बढ़ती अनिश्चितता और उसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं की धारणा प्रभावित होने के कारण इंडिया रेटिंग ने वृद्धि दर के अनुमान को कम किया है.

कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर
इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि युद्ध कब खत्म होगा इसे लेकर अनिश्चितता की स्थिति के चलते कच्चे तेल की कीमतें तीन महीने तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं. इसका दूसरा परिदृश्य यह है कि कीमतें छह महीने तक उच्चस्तर पर रह सकती हैं.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
रेटिंग एजेंसी के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र पंत और प्रमुख अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि यदि कच्चे तेल की कीमतें तीन महीने तक ऊंचे स्तर पर रहती है तो वित्त वर्ष 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वद्धि 7.2 फीसदी रह सकती है और यदि कीमतें इस अवधि के बाद भी ऊंचे स्तर पर रहती हैं तो जीडीपी वृद्धि और भी कम सात प्रतिशत रहेगी. 

GDP ग्रोथ अनुमान से कम 
दोनों ही आंकड़े जीडीपी वृद्धि के पहले के 7.6 फीसदी के अनुमान से कम हैं. उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में इन दो परिदृश्यों में अर्थव्यवस्था का आकार 2022-23 के जीडीपी रुझान मूल्य की तुलना में क्रमश: 10.6 फीसदी और 10.8 फीसदी कम रहेगा.

त्योहार के दौरान बढ़ेगी मांग
रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-22 में उपभोक्ता मांग कमजोर रही है. हालांकि, त्योहारों के दौरान दैनिक उपभोग की वस्तुओं की मांग बढ़ी थी, लेकिन बढ़ती मुद्रास्फीति को देखते हुए इसमें संदेह है कि यह मांग बनी रहेगी. लोगों द्वारा गैर-जरूरी वस्तुओं पर खर्च में कमी आएगी.

8 फीसदी रहने का अनुमान
यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण जिंसों की बढ़ती कीमतें, उपभोक्ता मुद्रास्फीति के बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं धारणा और भी कमजोर पड़ सकती हैं. रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि निजी उपभोग पर खर्च के पहले के 9.4 फीसदी के अनुमान के मुकाबले पहले और दूसरे परिदृश्य में क्रमश: 8.1 फीसदी और आठ फीसदी रहेगा.

कितनी रहेगा थोक मुद्रास्फीति?
मुद्रास्फीति के मोर्चे पर, रिपोर्ट में आगाह किया गया कि मुद्रा के मूल्य में गिरावट को जोड़े बिना कच्चे तेल की कीमतों में 10 फीसदी की वृद्धि से खुदरा मुद्रास्फीति 0.42 फीसदी और थोक मुद्रास्फीति 1.04 फीसदी तक बढ़ सकती है. इसी तरह सूरजमुखी के तेल में 10 फीसदी के उछाल से खुदरा मुद्रास्फीति 0.12 फीसदी और थोक मुद्रास्फीति 0.024 फीसदी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: 
Bank Holidays: 1 से 5 अप्रैल तक इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, कल ही निपटा लें अपने जरूरी काम

Aadhaar Pan Link: आपके पास भी PAN और Aadhaar Card तो देना पड़ेगा 1000 रुपये जुर्माना, जल्दी से करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget