एक्सप्लोरर

Narayana Murthy: विप्रो की वजह से बनी इंफोसिस, नारायण मूर्ति को नहीं दी थी नौकरी, गलती स्वीकार चुके हैं अजीम प्रेमजी

Infosys Founder: एक इंटरव्यू के दौरान नारायण मूर्ति ने बताया कि उन्हें विप्रो ने नौकरी देने से मना कर दिया था. इसके बाद उन्होंने इंफोसिस की स्थापना की.

Infosys Founder: इंफोसिस (Infosys) के सह संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने बताया है कि उन्हें विप्रो (Wipro) ने नौकरी देने से मना कर दिया था. इसके बाद उन्होंने अपने छह मित्रों के साथ मिलकर इंफोसिस की स्थापना की. विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने इस बात को स्वीकारा था. उन्होंने कहा था कि नारायण मूर्ति को नौकरी न देना विप्रो की सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी. 

अजीम प्रेमजी ने इसे विप्रो की सबसे बड़ी गलती बताया था 

नारायण मूर्ति ने सीएनबीसी टीवी 18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि अजीम प्रेमजी ने उन्हें नौकरी न देने की गलती को स्वीकारा था. उन्होंने कहा था कि यदि यह गलती न हुई होती तो आज उनके सामने इंफोसिस एक चुनौती बनकर नहीं खड़ी रहती. फिलहाल इंफोसिस का मार्केट कैप 6.65 लाख करोड़ और विप्रो का 2.43 लाख करोड़ रुपये है. 

नारायण मूर्ति और उनके दोस्तों ने बनाई थी इंफोसिस 

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार विप्रो और इंफोसिस के मुख्यालय बेंगलुरु में ही हैं. विप्रो की स्थापना अजीम प्रेमजी के पिता एमएच हाशम प्रेमजी (MH Hasham Premji) ने 1945 में की थी. उधर, इंफोसिस का जन्म 1981 में हुआ. कंपनी की स्थापना नारायण मूर्ति के अलावा नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani), क्रिस गोपालकृष्णन (Kris Gopalakrishnan), एसडी शिबुलाल (SD Shibulal), के दिनेश (K Dinesh), एनएस राघवन (NS Raghavan) और अशोक अरोड़ा (Ashok Arora) ने मिलकर की थी. 

सुधा मूर्ति ने दी पहली फंडिंग, फिर भी नहीं बन सकीं कंपनी का हिस्सा 

नारायण मूर्ति ने इससे पहले स्वीकारा था कि इंफोसिस की स्थापना में उनकी पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) का बड़ा योगदान है. सुधा मूर्ति ने ही कंपनी की स्थापना के 10 हजार रुपये देकर पहली फंडिंग की थी. वह हम सभी से योग्य थीं. मगर, मैंने सोच रखा था कि परिवार को कंपनी में शामिल नहीं करूंगा. इसी वजह से सुधा मूर्ति कभी भी इंफोसिस का हिस्सा नहीं बन सकीं. नारायण मूर्ति ने कहा था कि वह परिवार को लेकर उनका आदर्शवाद गलत था. यही वजह है कि उनके बेटे रोहन मूर्ति ने भी इंफोसिस ज्वाइन नहीं की. उनकी बेटी अक्षता मूर्ति की शादी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से हुई है. 

इंफोसिस से पहले बनाई सोफ्ट्रॉनिक्स हो गई थी फेल 

नारायण मूर्ति ने इंटरव्यू में यह भी स्वीकारा कि इंफोसिस के पहले भी उन्होंने एक कंपनी बनाई थी, जो कि चल नहीं सकी. 77 वर्षीय अरबपति ने बताया कि उन्होंने सोफ्ट्रॉनिक्स (Softronics) की स्थापना की थी. मगर, इसमें हम फेल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने पुणे में पटनी कंप्यूटर को ज्वाइन किया था. उन्होंने पहली नौकरी आईआईएम अहमदाबाद में की थी. उन्होंने एक बार फिर से हफ्ते में 70 घंटे काम करने के अपने विचार को सही ठहराया.

ये भी पढ़ें 

Commuters Drones: ड्रोन से सफर कर सकेंगे लोग, नितिन गडकरी ने दिखाया एक और सपना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget