एक्सप्लोरर

Muthoot Microfin IPO: मुथूट माइक्रोफिन जल्द लॉन्च करेगी 1350 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी ने दी मंजूरी

Muthoot Microfin IPO Price Band: मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ के जरिए 1350 करोड़ रुपये जुटाएगी. जिसमें 950 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू यानि नए शेयर्स जारी कर और 400 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा.

Muthoot Microfin IPO: मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) के लिए आईपीओ लॉन्च करने का रास्ता साफ हो गया है. शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ( Securities and Exchange Board of India) ने मुथूट माइक्रोफिन को आईपीओ लॉन्च करने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है. मुथूट फाइनेंस की सब्सिडियरी और माइक्रोफाइनैंस कंपनी मुथूट माइक्रोफिन ने आईपीओ लाने के लिए शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ( Securities and Exchange Board of India) के पास जुलाई महीने में फिर से ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था. 

मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ के जरिए 1350 करोड़ रुपये जुटाएगी. जिसमें 950 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू यानि नए शेयर्स जारी कर और 400 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा. मौजूदा निवेशक आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. 9200 करोड़ रुपये के एसेट के साथ  मुथूट माइक्रोफिन देश की पांच बड़ी एनबीएफसी-एमएफआई कंपनियों में शुमार है. मुथूट माइक्रोफिन ने 2018 में ही आईपीओ लॉन्च करने के लिए डॉफ्ट पेपर दाखिल किया था. सेबी से उसे मंजूरी मिल गई थी. लेकिन बाजार के सेंटीमेंट खराब होने के चलते तब कंपनी ने आईपीओ लाने के इरादे को ठंडे बस्ते में डाल दिया. 

कंपनी ने ड्रॉफ्ट पेपर में कहा है कि प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 190 करोड़ रुपये जुटा सकती है.  वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 203 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था जबकि उसके पहले वर्ष 2021-22 में कंपनी को 80 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था.  मार्च 2023 कंपनी का ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो 9200 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी के 2.77 मिलियन कस्टमर्स हैं.  कंपनी के ग्रॉस नान परफॉर्मिंग रेश्यो में सुधार देखने को मिला है. मार्च 2023 के आखिर तक ग्रॉस एनपीए 2.9 फीसदी रहा है जो एक साल पहले 6.3 फीसदी हुआ करता था.  

सेबी के पास दाखिल किए ताजा ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक कंपनी के प्रोमटर थॉमस जॉन मुथूत ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटायेंगे. वहीं ग्रेटर पैसेफिक कैपिटल 100 करोड़ रुपये के बराबर अपने शेयर्स बेचेगी. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनैंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स है. 

ये भी पढ़ें 

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर देश भर में होगा 15 हजार करोड़ रुपये का व्यापार, CAIT को है उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget