एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश पर मिल सकता है 135 फीसदी का रिटर्न

Multibagger Stock Update: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ऐसी ही एक मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करने की सलाह निवेशकों को दी है जिसमें निवेश पर मौजूदा कीमत से करीब 135 फीसदी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.

Multibagger Stock: बीते दो वर्षों में कई शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है जिनमें निवेश करने से निवेशक चूक गए हैं. लेकिन आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ऐसी ही एक मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करने की सलाह निवेशकों को दी है.  स्टॉक का नाम है रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) जो कि हाउसिंग फाइनैंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी है. 

ICICI सिक्योरिटीज ने  कहा कि  रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) अंडरवैल्यूड स्टॉक है और उसने स्टॉक के लिए 563 रुपये का नया टारगेट प्राइस दिया है. अभी भी स्टॉक की मौजूदा कीमत से करीब 135 फीसदी ज्यादा है. आपको बता दें पहले भी  ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 650 रुपये का टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी थी. रेप्को होम फाइनेंस का शेयर गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज पर 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 233 रुपये बंद हुआ है. 

मोतीलाल ओसवाल ने भी रेप्को होम फाइनेंस के शेयर को 370 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो उसके मौजूदा भाव से करीब 58 फीसदी अधिक है. तो एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एक साल की अवधि के लिए रेप्को होम फाइनेंस के शेयर को 328 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो उसके मौजूदा भाव से करीब 40 फीसदी अधिक है. 

रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) के  तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जब आए, तो इसने अबाजार को निराश किया था. इसके बावजूद कुछ ब्रोकरेज खरीदने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि कंपनी के कारोबार में तेजी आ सकती है और आने वाले समय में इसके एसेट क्वालिटी और लोन बुक में तेज ग्रोथ देखने को मिल सकती है. कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहे, जिसमें मुनाफा 60 फीसदी गिरकर 31.47 करोड़ रुपये पर आ गया था. ब्रोकरेज ने कहा कि इस मोड़ में कंपनी में नए CEO का आना एक अहम घटना है।

ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक रेपको के नए सीईओ के स्वामीनाथ अप्रैल से कंपनी को जॉइन कर सकते हैं और उसके बाद के कंपनी की ग्रोथ की रणनीति और नए बिजनेस पहल पर करीबी से निगाह होगी क्योंकि ये ही कंपनी को दिशा देने का काम करेंगे. कंपनी में सीएफओ के तौर पर के लक्ष्मी की नियुक्ति को भी सकारात्मक मान कर चल रहे हैं. इन सब वजहों के चलते कई ब्रोकरेज ने इसके शेयरों में अगले एक साल में 30 से 135 फीसदी तक की तेजी आने की संभावना जताई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget