एक्सप्लोरर

Multibagger Stock ने बना दिया करोड़पति, सिर्फ 3 साल में 1 लाख बन गए 5 करोड़ से भी ज्यादा, जानें कैसे?

Multibagger Stock Tips: मल्टीबैगर शेयर्स की लिस्ट में कई पेनी स्टॉक्स शामिल हैं, जिसने निवेशकों के एक लाख को करोड़ों में बदल दिया है. फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स शेयर भी इस लिस्ट में शामिल है-

Multibagger Stock 2021: पिछले 2 सालों में मल्टीबैगर शेयर्स (Multibagger Shares) ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने निवेशकों को 567 गुना का रिटर्न दिया है. मल्टीबैगर शेयर्स की लिस्ट में कई पेनी स्टॉक्स शामिल हैं, जिसने निवेशकों के एक लाख को करोड़ों में बदल दिया है. आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने निवेशकों को 1 लाख को 5 करोड़ में बदल दिया है. 

1 लाख बन जाते 5 करोड़
इस मल्टीबैगर शेयर का नाम फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स (Flomic Global Logistics share) है. इस शेयर की कीमत आज के कारोबार के बाद 208.20 रुपये के लेवल पर बंद हुई है. अगर आपने भी इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आपका एक लाख 5 करोड़ बन गया होता. 

दिया 1,947 फीसदी का रिटर्न
इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स शेयर की कीमतें पिछले छह महीनों में ₹10.37 से बढ़कर ₹208.20 के स्तर पर पहुंच गई हैं. इस अवधि में शेयर ने निवेशकों को करीब 1,947.20 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

1 साल में दिया 12,751.85 फीसदी रिटर्न
आपको बता दें इस शेयर ने पिछले 1 साल में 12,751.85 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक साल में इस शेयर में 206.58 रुपये प्रति शेयर का इजाफा देखने को मिला है. वहीं, पिछले 6 महीनों में कंपनी का शेयर 198.03 रुपये का इजाफा देखने को मिला है. इसके अलावा एक महीने में कंपनी का शेयर 57.80 रुपये चढ़ा है. एक महीने में कंपनी के शेयर ने निवेशको को 38.43 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

5 दिनों में 21.43 फीसदी चढ़ा शेयर
पिछले 5 दिनों में कंपनी का शेयर 21.43 फीसदी चढ़ा है. इस दौरान कंपनी के शेयर में 36.75 रुपये का इजाफा देखने को मिला है. वहीं, आज के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 4.99 फीसदी चढ़ा है. यानी शेयर में 9.90 रुपये की बढ़त रही है. 

1 लाख बन जाते 5 करोड़
अगर किसी निवेशक ने तीन साल पहले इस पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹5.67 करोड़ हो जाता. कंपनी का शेयर 28 अक्टूबर, 2021 को ₹216 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, 8 दिसंबर, 2020 को कंपनी का शेयर ₹1.53 के निचले स्तर पर था. 

क्या है कंपनी का कारोबार?
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड कंपनी के रूप में काम करती है. ये कंपनी दुनिया भर में ग्राहकों को वेयरहाउसिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, सीमा शुल्क ब्रोकिंग, कार्गो, समेकन, मल्टीमॉडल परिवहन और देश व्यापार सेवाएं प्रदान करती है.

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें: 
PM JanDhan Account: जनधन खाताधारकों को फ्री में मिलेंगे 10,000 रुपये, आप भी फटाफट आज ही खुलवा लें अपना अकाउंट

Bank FD Rates: FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, SBI, HDFC समेत इन सभी बैंक ने ब्याज दरों को किया रिवाइज, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget