एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी छोड़ेंगे पूरे साल का का वेतन, RIL के कर्मचारियों की सैलरी 10-50 फीसदी कटेगी

कोरोना वायरस संकट के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कर्मचारियों की सैलरी में 10 फीसदी से 50 फीसदी तक की कटौती करने का फैसला लिया है. आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी ने भी पूरे साल के लिए सैलरी नहीं लेने का फैसला लिया है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संकट के असर से देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भी अछूते नहीं रहे. मुकेश अंबानी ने अपने पूरे साल का वेतन छोड़ने का फैसला किया है. वहीं कंपनी के ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन में 10 से 50 फीसदी तक कटौती का फैसला किया गया है.

रिफाइनरी से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक विविध काम करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में यह जानकारी दी. कंपनी ने कर्मचारियों का सालाना बोनस टाल दिया है जो सामान्यत: वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दिया जाता है.

कंपनी की अलग-अलग यूनिट्स के प्रमुखों ने कर्मचारियों को वेतन कटौती की जानकारी वाला संदेश भेजा गया्. संदेश के मुताबिक कंपनी लगातार आर्थिक और कारोबारी हालात की समीक्षा करेगी और अपनी आय बढ़ाने के जरिए तलाशेगी.

संदेश में लिखा है, ‘‘हमारे हाइड्रोकार्बन कारोबार पर काफी दबाव है. इसलिए हमें अपनी कॉस्ट को युक्तिसंगत बनाना होगा और हम सभी क्षेत्रों में लागत कटौती कर रहे हैं. वर्तमान स्थिति की मांग है कि हम अपनी परिचालन लागत और तय लागत हो युक्ति संगत बनाएं और सभी को इसमें योगदान करने की जरूरत है.’’

अंबानी अपने पूरे साल का 15 करोड़ रुपये का वेतन छोड़ रहे हैं. कार्यकारी निदेशक, कार्यकारी समिति के सदस्यों समेत रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों का वेतन 30 से 50 फीसदी तक काटा जाएगा. जिन कर्मचारियों का पैकेज 15 लाख रुपये से कम है उनके वेतन में कोई कटौती नहीं जाएगी. लेकिन इससे ऊपर की आय वालों के वेतन में 10 फीसदी की कटौती होगी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख के तौर पर अंबानी सालाना 15 करोड़ रुपये का वेतन लेते हैं. उनके वेतन में 2008-09 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है. इसकी वजह से कल-कारखाने, उड़ानें, रेल, सड़क परिवहन, लोगों की आवाजाही, कार्यालय और सिनेमाघर इत्यादि सब बंद हैं. लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. इससे बाजार में मांग प्रभावित हुई है और इसका असर कारोबारों पर हो रहा है. रिलायंस का रिफाइनरी कारोबार इससे बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ें रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 38.7 फीसदी घटकर 6348 करोड़ रुपये रहा, सबसे बड़ा राइटस इश्यू लाएगी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: होर्मुज से हटी नाकाबंदी तो क्या भारत में खत्म हो जाएगी गैस की किल्लत? सस्ता होगा सिलेंडर?
होर्मुज से हटी नाकाबंदी तो क्या भारत में खत्म हो जाएगी गैस की किल्लत? सस्ता होगा सिलेंडर?
RBI News: नोटबंदी के 10 साल बाद फिर बड़े बदलाव की तैयारी, नोटों को लेकर नया प्लान बना रहा RBI, जानें
नोटबंदी के 10 साल बाद फिर बड़े बदलाव की तैयारी, नोटों को लेकर नया प्लान बना रहा RBI, जानें
बैंक फ्रॉड केस में CBI ने लिया बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी की कंपनी के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल
बैंक फ्रॉड केस में CBI ने लिया बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी की कंपनी के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, दोनों के आज बढ़ गए दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
सोने-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार, दोनों के आज बढ़ गए दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Fuel Prices बढ़े तो Indians क्यों खरीद रहे Hybrid Cars? #fuelprices #hybridcars #autolive
‘Peddi’ के लिए Ram Charan ने झेली चोटें, Janhvi, Boman और Divyenndu ने भी शेयर किए दिलचस्प किस्से
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मौत के बाद भड़के हिंदू संगठन! | Congress| CM Yogi | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget