एक्सप्लोरर

Mother Dairy: दूध पर गिरी महंगाई की मार, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाई कीमतें

Milk Price Hike: इससे पहले अमूल ने अपने पैकेट वाले दूध उत्पादों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था...

चुनाव समाप्त हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए हैं और लोगों पर महंगाई की मार पड़ने लग गई है. महंगाई की पहली गाज गिरी है दूध के ऊपर. पहले अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान किया. अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं.

आज से लागू हुईं नई कीमतें

मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर में दूध व अन्य उत्पादों की बिक्री करने वाले डेयरी ब्रांड मदर डेयरी ने सोमवार को बताया कि उसने अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का फैसला लिया है. मदर डेयरी के दूध के दाम में हुई यह बढ़ोतरी आज यानी 3 जून 2024 से लागू हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी के लगभग सारे दूध के दाम बढ़ गए हैं.

15 महीने बाद बढ़ाए दाम

मदर डेयरी ने कहा कि पिछले 15 महीने के दौरान लागत बढ़ने के चलते उसने दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है. दूध की बढ़ी कीमतें दिल्ली-एनसीआर समेत उन सभी बाजारों में लागू होंगी, जहां मदर डेयरी का बिजनेस है. मदर डेयरी का कहना है कि इस कदम से उसे लगातार बढ़ रही उत्पादन की लागत का बोझ कम करने में मदद मिलेगी, जो पिछले एक साल से उस परेशान कर रही है.

इस बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें: 

फुल क्रीम दूध: 68 रुपये प्रति लीटर
टोन्ड दूध: 56 रुपये प्रति लीटर
डबल टोन्ड दूध: 50 रुपये प्रति लीटर
बफेलो मिल्क: 72 रुपये प्रति लीटर
काऊ मिल्क: 58 रुपये प्रति लीटर
टोकन मिल्क: 54 रुपये प्रति लीटर

अमूल ने की इतनी बढ़ोतरी

इससे पहले एक अन्य प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ाए हैं. अमूल ने दाम बढ़ाने का ऐलान एक दिन पहले रविवार को किया. अमूल के दूध के विभिन्न वेरिएंट के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं. यह बढ़ोतरी आज यानी सोमवार 3 जून से लागू हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अमूल बफैलो मिल्क, अमूल गोल्ड मिल्क और अमूल शक्ति मिल्क के दाम बढ़कर क्रमश: 72 रुपये, 66 रुपये और 60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

इसी महीने समाप्त हुआ चुनाव

अमूल और मदर डेयरी जैसे प्रमुख डेयरी ब्रांडों के द्वारा दूध के दाम में ये बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है, जब हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें व अंतिम चरण का मतदान 1 जून को हुआ. अब 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: महंगाई की मार! आखिरी चरण का मतदान होते ही अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget