एक्सप्लोरर

Holi 2024: चीनी सामानों का बहिष्कार, होली पर होगा 50 हजार करोड़ से ऊपर का कारोबार

Trade on Holi 2024: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में एक है, जिसके मौके पर देश भर के बाजारों में खूब कारोबार होता है. इस बार बाजार का माहौल और बेहतर लग रहा है...

पूरे देश में रंगों के त्योहार होली को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है. इसके लिए ऑनलाइन मार्केटप्लेस से लेकर मॉल और बाजार सजे हुए हैं. पूरे देश में मनाए जाने वाले इस त्योहार से व्यापार को भी काफी फायदा होने वाला है. कारोबारियों के एक संगठन का मानना है कि इस साल होली पर 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है.

इतना हो सकता है कारोबार

खुदरा कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, इस साल होली को लेकर बाजार का माहौल शानदार बना है. इसके चलते इस साल होली के त्योहारी सीजन में देश भर के व्यापार में लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. होली के त्योहारी मौके पर देश भर में 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है. अकेले दिल्ली में 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है.

चीन के सामानों का बहिष्कार

इस बार होली में एक और खास बात ये देखी जा रही है कि बाजार में चीन के सामानों का बहिष्कार हो रहा है. कैट का दावा है कि व्यापारी और आम खरीदार पिछले साल की तरह इस बार भी चीनी सामानों का पूरी तरह से बहिष्कार कर रहे हैं. कैट का कहना है कि आम तौर पर होली से जुड़े सामानों का देश में आयात लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का होता है, जो इस बार बिलकुल नगण्य रहा.

इन प्रोडक्ट की बढ़ी हुई है मांग

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि इस बार होली की त्योहारी बिक्री में चीन के बने हुए सामानों का व्यापारियों एवं ग्राहकों के द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है. बाजार में सिर्फ भारत में ही बने हर्बल रंग एवं गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, चंदन , पूजा सामग्री, परिधान सहित अन्य सामानों की जमकर बिक्री हो रही है. मिठाइयां, ड्राई फ्रूट, गिफ्ट आइटम्स, फूल एवं फल, कपड़े, फर्निशिंग फैब्रिक, किराना, एफएमसीजी प्रोडक्ट, कंज्यूमर ड्युरेबल्स सहित अन्य प्रोडक्ट की भी जबरदस्त मांग बाजार में दिखाई दे रही है.

इन पिचकारियों की आ रही डिमांड

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी, गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं. प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक में उपलब्ध है. टैंक के रूप में पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में उपलब्ध है. इसके अलावा फैंसी पाइप की भी बाजार में धूम मची है. बच्चे स्पाइडर मैन, छोटा भीम आदि को खूब पसंद कर रहे है, वहीं गुलाल के स्प्रे की मांग तेज दिख रही है.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को सरकार की हिदायत, इस काम से बना लें दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget