एक्सप्लोरर

खाली जेब और भारी तनाव? अपनी 'फाइनेंशियल हेल्थ' को बूस्ट करने के 5 अचूक तरीके

आज के समय में कई लोग ऐसे दौर से गुजरते हैं जब खर्च और कमाई के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है. कुछ जरूरी आदतों और छोटे बदलावों को अपनाकर धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है...

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अपनी आय और खर्चों को लिख लें, समझें
  • जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें, बाकी टाले
  • मेडिकल आपातकाल हेतु 6 महीने का फंड बनाएं
  • आय बढ़ाने के लिए फ्रीलांसिंग जैसे रास्ते खोजें

Personal Finance Tips: आज के समय में कई लोग ऐसे दौर से गुजरते हैं जब खर्च और कमाई के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है. अचानक से आने वाला मेडिकल खर्च हो या बढ़ती महंगाई हर स्थिति में लोगों को परेशान होना पड़ता हैं.

ऐसे हालात में टेंशन होना भी आम बात है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि थोड़ी समझदारी और सही योजना के साथ स्थिति को संभाला जा सकता है. कुछ जरूरी आदतों और छोटे बदलावों को अपनाकर धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं, इस बारे में...

हालात को समझना ही पहला कदम

जब पैसों की कमी होती है तो कई लोग अपने खर्च और बैलेंस को नजरअंदाज करने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना उन्हें और मुश्किल में डाल सकता है. ऐसे समय में जरूरी है कि आप अपनी आमदनी और हर छोटे-बड़े खर्च को किसी पन्ने पर साफ-साफ लिखें.

जब सब कुछ कागज पर सामने होता है, तो मन की उलझन कम होती है और आगे क्या करना है, इसका रास्ता भी समझ में आता है. 

जरूरत को दें प्राथमिकता

पैसों की तंगी के समय यह समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि कौन-सा खर्च जरूरी है और किसे टाला जा सकता है. ऐसे में अपने खर्चों को दो हिस्सों में बांटकर आप अपनी मदद कर सकते हैं. 

किराया, राशन और बिल जैसे जरूरी चीजों पर खर्च को प्राथमिकता देनी चाहिए. वहीं, दूसरे खर्च जैसे बाहर खाना या सब्सक्रिप्शन इन्हें बंद किया जा सकता है या फिर कम करना आपके लिए सही रहेगा. क्योंकि इससे बजट पर दबाव कम होता है और बचत की गुंजाइश बढ़ती है.

इमरजेंसी फंड बनाएं

अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा इमरजेंसी फंड में रखना चाहिए. मेडिकल इमरजेंसी या अचानक से आने वाले दूसरे खर्चों से यह फंड आपको बचाता है. विषय की समझ रखने वाले जानकार बताते हैं कि, 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड जरूर रखनी चाहिए.

कमाई के दूसरे रास्ते खोजें

अगर आपकी आमदनी से खर्च पूरा नहीं हो रहा हैं तो, ऐसे में कमाई के दूसरे रास्ते खोजने की कोशिश करनी चाहिए. फ्रीलांसिंग या ट्यूशन पढ़ाने जैसे विकल्प अपनाए जा सकते है. शुरुआत में भले ही आमदनी कम हो पर समय के साथ अच्छी कमाई के अवसर बन सकते हैं.  

थोड़ा इंतजार करें

अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो, इन सब बातों को ध्यान में रखकर आपको अपनी प्लानिंग बनानी चाहिए और इसके बाद थोड़ा इंतजार करना चाहिए. अचानक से किसी भी चीज में बदलाव नहीं हो सकता है. इसलिए थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की जोरदार वापसी, निवेशकों में उत्साह; जानिए एक्सपर्ट की क्या है राय...

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget