एक्सप्लोरर

Milk and Dairy Product Price: दूध और डेयरी उत्पादों की कीमतों से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, लगातार बढ़ रही मांग 

Milk and Dairy Product Price News: गर्मी के दौरान दूध और डेयरी प्रोडक्ट की कीमतों के स्थिर रहने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

Milk Product Price: पिछले कुछ समय से दूध और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ी है और लागत बढ़ने से दूध के दाम में इजाफा देखा गया है. अमूल और मदर डेयरी जैसी प्रमुख कंपनियों ने पिछले साल सितंबर 2022 से अबतक 2 से 3 रुपये प्रति लीटर करके कई बार दूध के दाम में बढ़ोतरी की है. दूध और उससे बने उत्पाद के दाम में लगातार बढ़ोतरी से लोगों के घर का बजट बिगड़ा है. एक्सपर्ट का मानना है कि इस गर्मी के दौरान दूध के दाम या तो बढ़ सकते हैं या फिर स्थिर रह सकते हैं. दूध और उत्पादों के दाम में कमी का होने की संभावना नहीं है. 

सरकार ने आयात की खबरों का किया खंडन

वहीं दूसरी ओर से केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा है कि दूध और उसके उत्पादों की मांग ज्यादा है, लेकिन सरकार इसके आयात के बारे में विचार नहीं कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में चल रही खबरों को अधिकारियों ने भ्रामक बताया है. पशुपालन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि अभी उत्पादों के आयात पर कोई फैसला नहीं किया है. ऐसा निर्णय लेने से पहले डेयरी मालिकों के हितो का विचार किया जाएगा. 

क्यों स्थिर रह सकती हैं दूध की कीमतें 

उद्योग के विशेषज्ञों ने कहा कि पिछले एक साल में लगभग स्थिर दूध उत्पादन के बीच डेयरी उत्पादों की मांग में तेजी से आपूर्ति की स्थिति और कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. साल 2021-22 में भारत का दूध उत्पादन 221 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष के 208 मिलियन टन से 6.25 प्रतिशत अधिक था. हालांकि 2022-23 में उत्पादन स्थिर रहने या बढ़ोतरी का अनुमान है. इसका मतलब है कि गर्मी के दौरान लोगों को दूध के दाम में राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. 

फल और सब्जियों के भी बढ़े दाम 

मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी अपने बयान में कहा कि मांग-आपूर्ति संतुलन और चारा लागत के दबाव के कारण गर्मी के मौसम में दूध की कीमतें भी स्थिर रह सकती हैं. गर्वनर ने ये भी बताया कि पिछले साल दिसंबर से खुदरा महंगाई दर में इजाफा हुआ है, जो फल, सब्जी और अन्य जरूरी चीजों की कीमत में बढ़ोतरी के कारण है. 

डेयरी कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का क्या दिया हवाला 

दूध की सप्लाई करने वाली कंपनियों ने पिछले साल सितंबर से ही दूध की कीमतों में लगातार इजाफा कर रही हैं, जिस कारण दूध से बने उत्पादों की भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. डेयरी मालिकों का कहना है कि चारे की कमी और उसकी लागतों में बढ़ोतरी के कारण कच्चे दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे लोगों तक पहुंचने में दूध के दाम और ज्यादा हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: देश के कई शहरों में आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां कितना हुआ फ्यूल प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget