एक्सप्लोरर

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने की 267 करोड़ रुपये की लैंड डील, जानिए क्या करने वाली है कंपनी 

Microsoft Land Deal: सुंदर पिचई के नेतृत्व वाली कंपनी ने यह जमीन हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले में खरीदी है, जो कि शहर से लगभग 40 किमी दूर है.

Microsoft Land Deal: दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन (Microsoft Corporation) ने भारत में एक बड़ी लैंड डील की है. माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद के नजदीक लगभग 48 एकड़ जमीन 267 करोड़ रुपये में खरीदी है. यह जमीन साई बालाजी डेवलपर्स ने माइक्रोसॉफ्ट को बेची है. यह जमीन रंगारेड्डी जिले में स्थित है. कंपनी की योजना भारत में बड़ा डेटा सेंटर खोलने की है. 

एशिया का सबसे बड़े डेटा सेंटर खोलने की है तैयारी 

डेटा एनालिटिक्स फर्म प्रॉपस्टैक की जानकारी के अनुसार, सुंदर पिचई (Sundar Pichai) के नेतृत्व वाली माइक्रोसॉफ्ट अपने डेटा सेंटर बिजनेस (Microsoft Data Centre) को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. हैदराबाद में बनने वाला यह डेटा सेंटर एशिया के सबसे बड़े डेटा सेंटर में गिना जाएगा. माइक्रोसॉफ्ट की यह जमीन हैदराबाद शहर से लगभग 40 किमी दूर है. कंपनी ने इस लैंड डील के लिए प्रीमियम भी दिया है. 

पुणे, मुंबई और चेन्नई में चल रहे डेटा सेंटर

माइक्रोसॉफ्ट पुणे, मुंबई और चेन्नई में डेटा सेंटर चलाती है. कंपनी के यह डेटा सेंटर लगभग 5 साल से चल रहे हैं. हैदराबाद में कंपनी अपना चौथा डेटा सेंटर खोलने जा रही है. प्रॉपस्टैक के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने डेटा सेंटर बिजनेस के लिए हैदराबाद में इससे पहले भी दो जगह जमीन खरीदी थी. माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल इस लैंड डील को लेकर कोई भी जानकारी शेयर करने से इंकार कर दिया है. 

इंडिया डेवलपमेंट सेंटर ने बढ़ाया भारत में कंपनी का कारोबार 

माइक्रोसॉफ्ट फिलहाल बेंगलुरु और नोएडा में इंडिया डेवलपमेंट सेंटर (IDC) चलाती है. यह दोनों सेंटर लगभग 54 एकड़ में फैले हुए हैं. आईडीसी ने माइक्रोसॉफ्ट को अपना बिजनेस भारत में फैलाने में बहुत मदद की है. कंपनी के अजूर (Azure), विंडो (Windows), ऑफिस (Office) और बिंग (Bing) को इन्हीं सेंटर की मदद से चलाया जाता है. इसके अलावा पिछले 2 साल में कंपनी ने देश भर में कई जगह ऑफिस स्पेस भी लिया है.

ये भी पढ़ें 

EMotorad: धोनी के सपोर्ट वाली कंपनी लगाएगी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक साइकिल गीगाफैक्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget