एक्सप्लोरर

PPF Investment: पांच सौ रुपये से पीपीएफ अकाउंट खोलें, 15 साल में पाएं सुरक्षित भविष्य

लोगों में पैसे कमाने की चाह संग निवेश से अच्छा रिटर्न पाने की होड़ भी है. बाजार में कई स्कीमें हैं, लेकिन सुरक्षित निवेश के लिए जानकार पीपीएफ अकाउंट शुरू करने की सलाह देते हैं.

PPF Investment: पीपीएफ में लोगों के बढ़ रहे रुझान की सबसे बड़ी वजह गवर्नमेंट बैकिंग होने के चलते इसका रिस्क फ्री होना है. इसमें जमा होने वाली अधिकतम सालाना डेढ़ लाख की नगदी तो टैक्स फ्री होती ही है, मेच्योरिटी के समय या पहले भी सिचुएशनल विड्रॉल के वक्त मिलने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता. 15 साल का लॉकिंग पीरियड, एफडी से अधिक रिटर्न और टैक्स में छूट के चलते इसकी डिमांड बढ़ गई है.

किसके लिए फायदेमंद 
हर भारतीय के लिए पीपीएफ अकाउंट खोलना फायदेमंद है. यह सिर्फ एक बार ही खुल सकता है, किसी नाबालिग के लिए भी खोलना है तो खाता अभिभावक ही ऑपरेट कर पाएगा. इसे अब एनआरआई अब नहीं खोल पाएंगे, लेकिन पहले से खुलवा रखा है तो 15 साल तक ऑपरेट करने में कोई दिक्कत नहीं है. 

कहां और कैसे करें शुरुआत
पीपीएफ अकाउंट देश के किसी भी पॉपुलर सरकारी या निजी बैंक में शुरू किया जा सकता है. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में भी इसके खाते खुलते हैं. इसमें हर साल कम से कम 500 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख जमा कराए जा सकते हैं. जो कम से कम एक और अधिकतम 12 किस्तों में डाली जा सकती है. पैसा कैश, चेक, डीडी या फिर ऑनलाइन माध्यम से भी ट्रांसफर किया जा सकता है. खाता खोलने के लिए फॉर्म-1, दो फोटो, पैन कार्ड, आईडी और एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है.पहले से बैंक में अकाउंट है तो वहां ऑनलाइन ऑपरेशन में ऑप्शन मिल जाएगा. यह अकाउंट बैंक से बैंक, ब्रांच और डाकघर में भी ट्रांसफर कर सकते हैं.

कितना समय देना होगा
पीपीएफ अकाउंट के लिए कम से कम 15 साल लॉकिंग पीरियड है, यानी इसे खोलने के बाद आप 15 याल से पहले पैसा कुछ इमरजेंसी सिचुएशन छोड़कर नहीं निकाल सकते. इसकी मेच्योरिटी 15 फुल वित्तीव वर्ष होते हैं, अगर आज जुलाई में खाता शुरू करते हैं तो आपका वित्तीय वर्ष अगले साल अप्रैल से माना जाएगा, हालांकि खाते की रकम पर ब्याज का लाभ जुलाई से ही मिलने लगेगा. 15 साल पूरे होने पर इस खाते को पांच-पांच साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है. 

कितना रिटर्न 
पीपीएफ अकाउंट पर औसत ब्याज वर्तमान में करीब आठ प्रतिशत है, ये घटता-बढ़ता रहता है, जिसे हर तिमाही केंद्र सरकार तय करती है. बीते दो सालों में इसका रिटर्न साढ़े सात से नौ प्रतिशत रहा है, यह मंथली कम्पाउडिंग होने के चलते महीने की पांच तारीख से अंतिम दिन तक खाते की न्यूनतम रकम पर ब्याज मिलता है. 

इस तरह होगी निकासी 
प्री मेच्योर विड्रॉल पर आप दो तरीके से पैसा निकाल सकते हैं. पहला तीसरे से छह वित्तीय वर्ष तक आप लोन ले सकते है, जिसमें खाते पर मिल रहे ब्याज से दो प्रतिशत अधिक इंट्रेस्ट चुकाना होगा. अगर सात से 15वें साल के बीच लोन चाहिए तो आंशिक निकासी का विकल्प भी मिल जाता है. 

कुछ कमियां भी 
- इस खाते की बड़ी बंदिश है कि आप इसे किसी लोन या लायबिलिट के अंगेस्ट नहीं यूज कर सकते. यहां तक कि दिवालिया होने पर ही रकम नहीं निकाली जा सकती है.

- प्री मेच्योर विड्रॉल कम से कम पांच साल बाद होगा वो भी परिजन की सीरियस बीमारी के लिए पूरे दस्तोवज लगाने के बाद. खाता धारक खुद हायर एजुकेशन के लिए इसे बंद कर सकता है, लेकिन ऐसा करने के लिए उसे ब्याज दर पर एक परसेंज की पेनाल्टी भरनी होगी.

ये भी पढ़ें: 

LIC Housing Loan Rate: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का होम लोन हुआ सस्ता, जानिए अब कितना देना होगा ब्याज


RBI: रिजर्व बैंक ने बदला FD से जुड़ा नियम, मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकाला तो कम ब्याज मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget