एक्सप्लोरर

मुंबई में आकाश-श्लोका की मेंहदी सेरेमनीः खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

आकाश अंबानी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी करने वाले हैं और 30 जून को मुंबई में दोनों की सगाई होगी.

नई दिल्लीः देश के सबसे अमीर शख्स मुक्श अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ सगाई 30 जून को होने वाली है. इस सगाई से पहले कल आकाश और श्लोका की मेंहदी सेरेमनी कल मुंबई में संपन्न हुई. इस मेंहदी समारोह में अंबानी परिवार के साथ कई दिग्गज जानी-मानी सिलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया. आकाश अंबानी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी करने वाले हैं और 30 जून को मुंबई में दोनों की सगाई होगी. सगाई अंबानी के मुंबई में स्थित आवास एंटिला में होगी. इससे पहले इसी साल 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी हुई थी.

इस कार्यक्रम में आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका मेहता ने जमकर मस्ती की और समारोह में आने वाले मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता जो अंबानी परिवार की बहू बनने जा रही हैं उन्होंने गहरे नेवी ब्ल्यू रंग का लहगा पहना हुआ था और उनके होने वाले पति आकाश अंबानी ने ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता पहना हुआ था.

सबसे पहले इस समारोह की तस्वीर एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इसमें क्रीम रंग की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा भी शानदार लग रही थीं और उन्होंने आकाश और श्लोका को बधाई देते हुए लिखा था कि बेहद खूबसूरत सेरेमनी, मेंहदी है रचने वाली, आप दोनों को प्यार.

मुंबई में आकाश-श्लोका की मेंहदी सेरेमनीः खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

इसके अलावा आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उन्होंने कल अपने भाई आकाश की मेंहदी सेरेमनी में भाभी श्लोका के साथ एक जैसी तस्वीर खिंचवाई और इस तस्वीर को भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने जल्द दुल्हन बनने वाली श्लोका और ईशा को बधाई दी है.

आकाश अंबानी के बारे में जानिए मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, जिनमें आकाश सबसे बड़े हैं. आकाश अंबानी और उनकी बहन ईशा जुड़वां हैं. आकाश अंबानी रिलायंस जियो ग्रुप में मुख्य रणनीतिकार हैं. वह रिलायंस जियो के बोर्ड में भी शामिल हैं. आकाश बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे. उन्होंने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. आकाश आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम और फुटबॉल लीग आईएसएल से भी जुड़े हैं.

श्लोका मेहता के बारे में जानिए श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं. श्लोका ने अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में मानवशास्त्र से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स में कानून से मास्टर डिग्री ली है. श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन सामाजिक और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करती हैं. आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं. साथ ही दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है.

आकाश अंबानी की बहन ईशा की शादी भी इसी साल बता दें कि मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी इस साल के आखिर में पीरामल ग्रुप के चेयरमैन आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. आनंद, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं और पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से पढ़ें हैं. खास बात ये है कि लड़का-लड़की एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, दोस्ती है और दोनों परिवारों का रिश्ता करीब 40 साल पुराना है. दोनों परिवारों के बीच 4 दशकों की ये दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है. आनंद पीरामल भारत की मशहूर रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं.

आकाश अंबानी की सगाई का कार्ड क्या देखा आपनेः आंखें खुली रह जाएंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget