एक्सप्लोरर

पैसे बटोरने के आ रहे दिन! Meesho के IPO को Sebi से मिली मंजूरी, जानें कितना होगा साइज?

Meesho IPO: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho अपना आईपीओ लाने के लिए तैयार है. सेबी के पास जमा कराए गए इसके अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DHRP) को मंजूरी भी मिल गई है.

Meesho IPO: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) अपना आईपीओ लाने के लिए अब पूरी तरह से रेडी है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DHRP) जमा कराया था, जिसे मंजूरी भी मिल गई है. इसी के साथ Meesho मेनबोर्ड लिस्टिंग के लिए तैयार है.

Zepto की तरह अब Meesho भी आईपीओ के जरिए फंड जुटाने वाली यूनिकॉर्न कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है. बता दें कि यूनिकॉर्न उन स्टार्टअप कंपनियों को कहा जाता है, जिनका वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर के पार चला गया है. 

कितना होगा IPO का साइज? 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho फ्रेश शेयर जारी कर लगभग 48 करोड़ डॉलर (4,250 करोड़ रुपये) और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए  25-30 करोड़ डॉलर बेचकर 2,200-2,600 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिससे आईपीओ का साइज कुल मिलाकर लगभग 6,500-7,000 करोड़ रुपये हो जाएगा. जुटाई गई रकम का इस्तेमाल ब्रांडिंग, कॉर्पोरेट जरूरतों और तकनीक से जुड़ी लागतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.

अब बुक बिल्डिंग प्रॉसेस में 30-35 दिन लग सकते हैं, जिसके बाद कंपनी आईपीओ लॉन्च करेगी और वैल्यूएशन तय करेगी. अपडेटेड प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, बेंगलुरु बेस्ड इस कंपनी के आईपीओ में शुरुआती निवेशक एलिवेशन कैपिटल OFS विंडो के तहत सबसे बड़ा हिस्सा बेच रही है, उसके बाद पीक XV पार्टनर्स और वेंचर हाईवे भी शेयर बेच रहे हैं. प्रोमोटर विदित आत्रे और संजीव बरनवाल भी OFS के तहत शेयर बेचेंगे.

घाटे में रही कंपनी 

2015 में बनी कंपनी मीशो ने कारोबारी साल 2024 में 7,615 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 305 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया. मीशो ने अपना हेडक्वॉर्टर अमेरिका के डेलवेयर से भारत में शिफ्ट किया. इसमें आए खर्च के चलते कारोबारी साल 2025 में Meesho का घाटा और बढ़ गया. 2025 में मीशो का शुद्ध घाटा 305 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,941 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, कारोबारी साल 2026 की पहली तिमाही में मीशो का शुद्ध घाटा 289 करोड़ रुपये रहा. हो सकता है कि इस आईपीओ के जरिए कंपनी को काफी हद तक संभलने में मदद मिले.

 

 

 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

कमाल का है यह मल्टीबैगर स्टॉक, 400 परसेंट तक का दे चुका है रिटर्न; सोमवार होगी अहम बैठक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
हो गया बड़ा ऐलान, 1065 रुपये से शुरू होगी Jio IPO की बोली; आप लगाएंगे दांव?
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा Jio IPO, 170 तक पहुंचा प्रीमियम; जानें कब खुल रहा?
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा Jio IPO, 170 तक पहुंचा प्रीमियम; जानें कब खुल रहा?

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget