एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 182 अंक टूटकर 29,461 पर बंद, निफ्टी 9150 तक फिसला

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है और आज सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की गिरावट देखी गई. आज निफ्टी भी 50 अंकों से ज्यादा टूटकर 9150 तक नीचे फिसल गया. कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली है.

कैसी रही बाजार की चाल? आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 182 अंक यानि 0.6 फीसदी टूटकर 29,461 पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 53 अंक यानि 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 9151 के स्तर पर बंद हुआ है. घरेलू बाजारों में आज तेज गिरावट के दौरान निफ्टी ने 9144 तक निचले स्तर दिखाए थे वहीं सेंसेक्स 29442 तक टूट गया.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज कारोबार के दौरान मेटल शेयरों में 2.79 फीसदी, आईटी शेयरों में 2.51 फीसदी ऑटो और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. ऑटो इंडेक्स 0.8 फीसदी वहीं एफएमसीजी इंडेक्स 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 21,687 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ है. फार्मा इंडेक्स में 0.8 फीसदी की तेजी दिखी और बीएसई रियल्टी इंडेक्स में 0.9 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 17 दिग्गज शेयर ही बढ़त के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं जबकि बाकी 33 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद मिला है. चढ़ने वाले शेयरों में आईओसी 3.12 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.117 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. वहीं बैंक ऑफ बडौदा 1.83 फीसदी और बीपीसीएल 1.62 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं. इसके अलावा सन फार्मा का शेयर 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है.

आज के कारोबार में दिग्गज गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 513 फीसदी, इंफोसिस 3.71 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 3.28 फीसदी, टाटा स्टील 3.05 फीसदी और टाटा मोटर्स डीवीआर 2.77 फीसदी तक गिरकर बंद हुए.

इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार की चाल का हाल जानें इस हफ्ते के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 0.8 फीसदी गिरकर जबकि निफ्टी 0.5 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ. वहीं बैंक निफ्टी 1.2 फीसदी ऊपर चढ़कर बंद हुआ है. मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी बढ़कर और बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ है. सेक्टरवार देखें तो फार्मा इंडेक्स 2.3 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.5 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. इस हफ्ते आईटी इंडेक्स 4 फीसदी, मेटल इंडेक्स 4 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी और मीडिया इंडेक्स 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ नीचे रहे हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget