एक्सप्लोरर

Mark Zuckerberg Birthday: 40 साल के हुए मार्क जकरबर्ग, जिंदगी के अहम हिस्सों की तस्वीरें शेयर कीं

Facebook: मार्क जकरबर्ग के बर्थडे पर उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने शानदार पार्टी आयोजित की थी. इसमें बिल गेट्स भी शामिल हुए. इस पार्टी में मार्क जकरबर्ग के जीवन के महत्वपूर्ण पल दिखाए गए थे.

Facebook: मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) 40 साल के हो गए हैं. अपने जन्मदिन पर उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ काफी समय बिताया. मार्क जकरबर्ग के जन्मदिन पर उनकी पत्नी प्रिसिला चान (Priscilla Chan) ने एक पार्टी आयोजित की थी. इसमें माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) भी शामिल हुए थे. मार्क जकरबर्ग ने इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह बिल गेट्स के साथ किसी कॉलेज रूम में दिखाई दे रहे हैं. इस रूम को ठीक वैसा ही बनाया गया था, जहां से मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mark Zuckerberg (@zuck)

एक ही तस्वीर में दिखाई दिए मार्क जकरबर्ग और बिल गेट्स

मार्क जकरबर्ग और बिल गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) से ही पढ़ाई की है. मार्क जकरबर्ग द्वारा शेयर की गई फोटो में वह बिल गेट्स के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. इसमें जकरबर्ग कुर्सी पर बैठे हुए हैं और बिल गेट्स नीचे काउच पर. दोनों ने कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं. अन्य तस्वीरों में मार्क जकरबर्ग के जीवन के अहम पल दिखाने की कोशिश की गई. इसमें उनका बचपन का बेडरूम, लॉकडाउन में उनका ऑफिस और पिनोचिओ पिज्जेरिया भी बनाया गया है.  

प्रिसिला चान ने दोस्तों और परिजनों का शुक्रिया अदा किया 

मार्क जकरबर्ग ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं इन 40 बेहतरीन सालों के के लिए आभारी हूं. प्रिसिला चान ने मेरे जीवन के अहम हिस्सों के मॉडल बनाकर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. इस पार्टी के लिए उनका शुक्रिया. प्रिसिला चान ने भी इस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कहा कि मार्क जकरबर्ग बड़ी पार्टी आयोजित नहीं करने देते हैं. मगर, इस विशेष मौके पर उन्होंने मंजूरी दे दी. इसमें आने वाले सभी दोस्तों और परिजनों का शुक्रिया. हम सभी ने बहुत मजे किए. हर किसी ने इस पार्टी में अपने-अपने तरीके से आनंद लिया.

लोगों की क्षमताओं को देखने की कोशिश करते हैं मार्क जकरबर्ग

प्रिसिला चान ने बताया कि हमने जीवन का लंबा वक्त एक साथ गुजारा है. मार्क जकरबर्ग को लेकर मेरी पसंदीदा चीज यह है कि वह लोगों पर भरोसा करते हैं. वह हम सभी में मौजूद क्षमताओं को देखने की कोशिश करते हैं. मुझे नहीं पता आगे जीवन में क्या रोमांच आने वाला है. मगर, मैं हर चीज के लिए तैयार हूं.

ये भी पढ़ें 

Pakistan: पाकिस्तान की सारी सरकारी कंपनियां हो गईं बिकाऊ, कंगाल होने से बचने के लिए लिया फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget