एक्सप्लोरर

Ola Map: ओला मैप पर मैपमायइंडिया के CEO ने बोला धावा, कहा- तिकड़म से बनाया खराब क्वालिटी प्रोडक्ट

MapmyIndia: मैपमाईइंडिया ने हाल ही में ओला पर उनकी मैप सर्विसेज को चुराने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेजा था. अब कंपनी के सीईओ रोहन वर्मा ने ओला मैप की क्वालिटी पर सवाल खड़े किए हैं.

MapmyIndia: हाल ही में ओला ने मैप सर्विसेज शुरू करके सुर्खियां बटोरी थीं. ओला के सीईओ भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने ओला मैप को गूगल मैप का प्रतिद्वंदी करार दिया था. साथ ही ऐलान किया था कि अब कंपनी गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल बंद करेगी. इससे उन्हें सालाना 100 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलेगी. मगर, ओला मैप (Ola Map) विवादों में फंस चुका है. स्वदेशी डिजिटल नेविगेशन कंपनी मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) ने ओला को लीगल नोटिस भेजा था. इसमें कहा गया है कि ओला ने एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन किया है. अब मैपमाईइंडिया ने ओला मैप को एक तिकड़म बता दिया है. 

ओला मैप की क्वालिटी खराब- रोहन वर्मा

मैपमाईइंडिया के सीईओ रोहन वर्मा (Rohan Verma) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ओला की पैरेंट कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीस (ANI Technologies) ने एक स्टार्टअप जियोस्पोक (Geospoc) का अधिग्रहण किया था. अब उनका दावा है कि मैप सर्विसेज जियोस्पोक ने ही उपलब्ध कराई हैं. रोहन वर्मा ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में डिजिटल नेविगेशन मैप तैयार करना एक खर्चीला काम है. इसमें ढेर सारा पैसा और विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है. उन्होंने कहा कि ओला मैप की क्वालिटी खराब है. ऐसे में हमारे कारोबार पर कोई संकट नहीं आएगा.

ओला कैब एप से कई तरह की शिकायतें आ रहीं 

रोहन वर्मा ने कहा कि ओला कैब एप से कई तरह की शिकायतें आ रही हैं. लोग ओला मैप के सही से काम न करने की शिकायत कर रहे हैं. लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. जोड़तोड़ करके टेक्नोलॉजी बनाने पर ऐसा ही होता है. मैपमाईइंडिया के आरोपों पर ओला के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों से इंकार करते हैं. मैपमाईइंडिया के दावों का कोई आधार नहीं है. यह हताशा से उभरे आरोप हैं. मैपमाईइंडिया ऐसे निराधार आरोप लगाकर अपना कारोबार बचाना चाहती है. वह सिंगल प्रोडक्ट बिजनेस पर आधारित हैं. 

ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ आने से पहले भेजा था लीगल नोटिस 

मैपमाईइंडिया ने ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ आने से पहले 23 जुलाई को ओला को एक कानूनी नोटिस भेजा था. इसमें नेविगेशन के लिए एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और एसडीके (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) का उपयोग करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक द्वारा कंपनी के साथ 2021 में किए गए लाइसेंस समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. रोहन वर्मा ने कहा कि एएनआई टेक्नोलॉजीस ने 2015 में उनके मैप डेटा का इस्तेमाल करने के लिए एग्रीमेंट किया था.

ये भी पढ़ें 

Hindenburg Research Report: घबराएं नहीं निवेशक, सेबी ने कहा- हिंडनबर्ग रिपोर्ट के भ्रम में न फंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget