एक्सप्लोरर

Manufacturing PMI: देश में औद्योगिक गतिविधियों की रफ्तार तेज, जानें अप्रैल PMI का आंकड़ा जो खुश कर देगा

PMI Data: मुख्य रूप से अच्छी ग्रोथ के आंकड़ों जैसे नए ऑर्डर और आउटपुट के आधार पर परचेजिंग मैन्यूफैक्चरिंग इंडेक्स के सर्वे में अच्छा आंकड़ा सामने आया है.

PMI Data: भारत की फैक्ट्री गतिविधियां पिछले चार महीनों में अप्रैल में सबसे तेज गति से दर्ज की गई हैं. मुख्य रूप से अच्छी ग्रोथ के आंकड़ों जैसे नए ऑर्डर और आउटपुट के आधार पर परचेजिंग मैन्यूफैक्चरिंग इंडेक्स के सर्वे में ये बात सामने आई है. देश का मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में 57.2 पर रहा है जो कि इससे पिछले महीने यानी मार्च 2023 में 56.4 के लेवल पर रहा था. 

देश की आर्थिक तरक्की की रफ्तार तेज- मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई से मिला संकेत

एसएंडपी ग्लोबल द्वारा किए गए सर्वे से ये बात सामने आ रही है कि देश की आर्थिक तरक्की की रफ्तार तेज है और ये मौजूदा ग्लोबल चुनौतीपूर्ण माहौल में अच्छा संकेत है. कई अन्य देशों में धीमी आर्थिक विकास दर चिंता का सबब बन रही है पर भारत के लिए मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई में बढ़त को अच्छा लक्ष्ण माना जा सकता है.

एसएंडपी ग्लोबल का क्या है कहना

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलीजेंस की इकोनॉमिक्स एसोसिएट डाइरेक्टर पॉलिएना डी लीमा (Pollyanna De Lima) ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग पीएमएआई का आंकड़ा इस बात का संकेत है कि नए ऑर्डर्स में बढ़त हो रही है और ये तेज रफ्तार से मिल रहे हैं. इसके आधार पर उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल में बेहतरीन रही है. कम कीमतों के दबाव से कंपनियों के ऊपर भी प्रेशर कम हुआ है और बेहतर इंटरनेशनल बिक्री से सप्लाई चेन की स्थिति में भी सुधार देखा गया है.

क्या है मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई?

मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई की संख्या अगर 50 से नीचे रहती है तो इसका मतलब होता है कि अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है. वहीं, 50 से ज्यादा आने का मतलब है कि देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती है. देश के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ने वित्तवर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में जोरदार प्रदर्शन किया है और इसका अंदाजा मार्च महीने की पीएमआई आंकड़े से लगाया गया था. अब इसके बाद वित्त वर्ष 2024 के पहले महीने में बेहतर मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई आना और खुशी की बात साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Haryana Investment: कभी था इंवेस्टर्स की जान पर अब हरियाणा में घट रहा निवेश, जानें बड़ा कारण जो चौंका देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget