एक्सप्लोरर

Mankind Pharma Listing: मैनकाइंड फार्मा की शानदार लिस्टिंग, 20 फीसदी प्रीमियम पर खुलकर दिया बंपर मुनाफा

Mankind Pharma Listing: मैनकाइंड फार्मा की जबरदस्त लिस्टिंग से इसके आईपीओ में निवेश करने वालों को बंपर मुनाफा मिला है और निवेशक खुश हो गए. जानें इस शेयर की लिस्टिंग कितने रुपये पर हुई है.

Mankind Pharma Shares Listing: देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के शेयरों की लिस्टिंग आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर हो गई है. निवेशकों को इसकी लिस्टिंग के जरिए शानदार मुनाफा मिला है. मैनकाइंड फार्मा की लिस्टिंग बीएसई पर 1300 रुपये पर हुई है और इस तरह निवेशकों को 20 फीसदी प्रीमियम के साथ बंपर मुनाफा मिला है.

प्रति शेयर 220 रुपये की शानदार कमाई

मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ में 1080 रुपये के इश्यू प्राइस के सामने 1300 रुपये पर लिस्टिंग के जरिए निवेशकों को पूरा 20 फीसदी का फायदा मिला है. शेयर अपने इश्यू प्राइस से 220 रुपये चढ़कर खुला है. शुरुआती कारोबार में ये 1367 रुपये के हाई तक गया था और इसने निवेशकों को खुश कर दिया है.

कब खुला था मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ/शेयर प्राइस क्या था

मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक के लिए खुला था. मैनकाइंड फार्मा ने 1026 से 1080 रुपये प्रति प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया था. 

मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ की खास बातें जानें

मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) पर आधारित रहा. आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 4326.36 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1024 रुपये से लेकर 1080 रुपये तय किया गया है. आईपीओ में निवेशक एक बार में 13 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते थे.

एंकर निवेशकों को कितने शेयर जारी हुए थे

मैनकाइंड फार्मा ने 77 एंकर निवेशकों को 1,297 करोड़ रुपये के 1.2 करोड़ शेयर जारी किए हैं. गोल्डमैन सैक्स, सिंगापुर सरकार, कनाडा पेंशन प्लान, फिडेलिटी इन्वेंस्टमेंट ट्रस्ट आदि जैसी कई विदेशी संस्थानों ने एंकर राउंड में निवेश किया है. इस आईपीओ में कंपनी ने 50 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स 15 फीसदी एचएनआई और 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए कोटा रिजर्व किया था.

जानें मैनकाइंड फार्मा की कुछ और डिटेल्स

मैनकाइंड फार्मा देश की एक बड़ी फार्मा कंपनी है जो प्रेगा न्यूज और मैनफोर्स कंडोम जैसे ब्रांड के नाम से कंडोम और प्रेगनेंसी किट बनाती है.यह भारत की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है. इसकी देश भर में 25 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं. कंपनी की कमाई की देखें तो वित्त वर्ष 2022 में यह  6,385.38 करोड़ से बढ़कर 7,977.58 करोड़ तक पहुंच गई थी. ऐसे में साल दर साल सेल में 24.94 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: मामूली तेजी पर खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 61,158 पर ओपन, निफ्टी 18100 के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget