एक्सप्लोरर

LPG Subsidy: सरकार LPG सिलेंडर पर दे रही है 200 रुपये की सब्सिडी, जानिए किन लोगों को मिलेगा ये फायदा

Gas Cylinder Subsidy: सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 200 रुपये की सब्सिडी का लाभ केवल उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को ही दिया जाएगा.

LPG Subsidy Rules: आम लोग देश में बढ़ रही महंगाई (Inflation) के कारण परेशान है. ऐसे में सरकार ने 21 मई को यह ऐलान किया था कि एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) में लोगों को 200 रुपये की छूट ही जाएगी. इस ऐलान के बाद से ही लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बना हुई थी कि क्या सभी लोगों को 200 रुपये की छूट का लाभ मिलेगा. अब सरकार ने इस भ्रम की स्थिति को साफ करते हुए यह क्लियर किया है कि किन लोगों को इस 200 रुपये का सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

सरकार ने एलपीजी सब्सिडी (LPG Gas Cylinder) के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस 200 रुपये की सब्सिडी का लाभ केवल उज्‍ज्‍वला योजना (Prime Minister’s Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को ही दिया जाएगा. इसके अलावा किसी भी आम लोगों को खाते में इस 200 रुपये की सब्सिडी को ट्रांसफर (Subsidy Cylinder Transfer) नहीं किया जाएगा. बाकी सभी ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले ही गैस सिलेंडर (Non-Subsidised LPG Cylinder)  खरीदना होगा.

सरकार ने सब्सिडी पर स्थिति की साफ
इस मामले पर जानकारी देते हुए ऑयल सेक्रेटरी पंकज जैन ने बताया है कि सरकार जून 2020 से एलपीजी गैस सिलेंडर पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं दे रही है. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) शुरू होने के बाद से ही सरकार लोगों को गैस सिलेंडर पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं दे रही है. सरकार फिलहाल एलपीजी गैस सिलेंडर पर केवल एक सब्सिडी दे रही जिसे केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दिया जा रहा है.

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ
दिल्ली में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 1,003 रुपये है. अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्रति गैस सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. ऐसे में उन्हें यह गैस सिलेंडर 803 रुपये में मिलेगा. बता दें कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों (Ujjwala Yojana Beneficiary) को सब्सिडी देने के कारण सरकार के खजाने पर 6,100 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

EPF Interest Rate Effect: पीएफ ब्याज दर में 0.4% की कटौती, जानें रिटायरमेंट के बाद आपके फंड में कितने की होगी कटौती

Railway Update: रेलवे ने आज 211 ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा करने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget