एक्सप्लोरर

गारमेंट इंडस्ट्री में कामगारों की कमी, ज्यादा वेतन और इन्सेंटिव देकर बुला रहे हैं कंपनी के मालिक

लुधियाना से लेकर तिरुपुर तक के निटवेयर उद्योग आजकल कामगारों की कमी से जूझ रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से कामगारों के घर लौटने से यहां की यूनिटों में दर्जियों और फिनिशिंग कर्मियों की भारी कमी हो गई है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के रिवर्स माइग्रेशन का असर अब उद्योगों पर दिखने लगा है. खास कर ऐसे उद्योगों में जहां बड़ी तादाद में कामगार काम करते हैं. टेक्सटाइल ऐसी ही इंडस्ट्री है. यहां अब कामगारों की कमी होने लगी है.

लुधियाना से लेकर तिरुपुर तक कामगारों की कमी

लुधियाना से लेकर तिरुपुर तक के निटवेयर उद्योग आजकल कामगारों की कमी से जूझ रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से कामगारों के घर लौटने से यहां की यूनिटों में दर्जियों और फिनिशिंग कर्मियों की भारी कमी हो गई  है. इंडस्ट्री का एक हिस्सा जहां मजदूरों को ज्यादा वेतन और इन्सेंटिव देकर बुला रहा है वहीं कुछ उद्योगपतियों ने यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के सरकारों से संपर्क किया है. यहीं से ज्यादा मजदूर आते हैं. ये उद्योग इन्हें लौट आने के लिए मनाने में लगे हैं.

क्लोदिंग मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन का कहना है कि कपड़ों पर आयरन करने और उन्हें पैक करने वाले कामगारों की भारी कमी हो गई है. दर्जियों की कमी तो है ही. टेक्सटाइल यूनिटों में 70 फीसदी से अधिक लोग कपड़े सिलने के काम में लगे होते हैं. पांच से सात फीसदी कामगार कटिंग का काम करते हैं. 20 फीसदी कामगार आयरन करते हैं और 5 फीसदी पैकिंग.

गारमेंट इंडस्ट्री में आधे से ज्यादा कामगार प्रवासी

गारमेंट मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग में से कम से कम 1 करोड़ 20 लाख लोग काम करते हैं. इनमें से 50 फीसदी प्रवासी मजूदर होते हैं. ज्यादातर टेक्सटाइल यूनिटें महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और यूपी के नोएडा में हैं.

लॉकडाउन के बाद फैक्ट्रियां अब खुलने लगी हैं. लेकिन काम शुरू होने के बावजूद मजदूरों की कमी है. हाल में नोएडा में काम रही टेक्सटाइल यूनिटों ने कामगारों की कमी का मुद्दा उठाया था.कुछ यूनिटों ने बिहार, बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर कामगारों को लौटने के लिए प्रेरित करने को कहा है. इन इकाइयों का कहना है कि वे कामगारों का अब ज्यादा ध्यान रखेंगे. उन्हें ज्यादा वेतन और इन्सेंटिव मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget