एक्सप्लोरर

Living Wage: खत्म होने जा रहा मिनिमम वेज, जानिए क्या है लिविंग वेज जो लेगा इसकी जगह 

Minimum Wage: लिविंग वेज सिस्टम में रोटी, कपड़ा और मकान से एक कदम आगे जाकर सोचा जाता है. इससे देश के लगभग 50 करोड़ श्रमिकों को बहुत फायदा होने वाला है.

Minimum Wage: देश में श्रमिकों की स्थिति सुधारने के लिए लाए गए मिनिमम वेज कानून ने बहुत हद तक लोगों को मिलने वाली न्यूनतम वेतन का स्तर उठाने में मदद की है. हालांकि, कई कंपनियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने इस नियम से बचने के अलग-अलग उपाय निकाल लिए हैं. इसलिए अब इस कानून को और बेहतर बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है ताकि इसके नियम और कायदे पहले से ज्यादा स्पष्ट एवं मजबूत होकर कर्मचारियों की मदद कर सकें. इसके लिए सरकार जल्द ही मिनिमम वेज (Minimum Wage) की जगह लिविंग वेज (Living Wage) सिस्टम को लाने जा रही है. आइए इसके बारे में और समझ लेते हैं.

2025 में आ सकता है लिविंग वेज सिस्टम

हाल ही में इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाईजेशन (ILO) ने भी लिविंग वेज सिस्टम की वकालत की थी. आईएलओ ने इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे. आईएलओ चाहती है कि लिविंग वेज के जरिए इस सिस्टम को और स्पष्ट किया जाए. अब इकोनॉमिक टाइम्स ने एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी के हवाले से दी रिपोर्ट में कहा है कि भारत मिनिमम वेज सिस्टम (Minimum Wage System) को लिविंग वेज सिस्टम (Living Wage System) में बदलने की प्रक्रिया 2025 में करने वाला है. भारत में करीब 50 करोड़ मजदूर हैं. इनमें से 90 फीसदी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. इनमें से अधिकतर को मिनिमम वेज नहीं मिल पाते.

जानिए क्या है मिनिमम वेज सिस्टम 

भारत में फिलहाल मिनिमम वेज सिस्टम लागू है. इसके तहत प्रति घंटे की वेतन की गणना की जाती है. भारत में विभिन्न राज्यों में यह राशि प्रति घंटा के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है. किसी भी कर्मचारी को इससे कम पैसा नहीं दिया जा सकता. महाराष्ट्र में यह राशि 62.87 रुपये और बिहार में 49.37 रुपये प्रति घंटा है. अमेरिका में यही रकम 7.25 डॉलर (605.26 रुपये) है. भारत में असंगठित सेक्टर में काम करने वालों को मिनिमम वेज भी बहुत मुश्किल से मिल पाते हैं. सरकार भी इन सेक्टर में बहुत कार्रवाई नहीं कर पाती है.

लिविंग वेज सिस्टम से क्या बदल जाएगा 

यदि सामान्य शब्दों में लिविंग वेज सिस्टम को समझा जाए तो इसमें रोटी, कपड़ा और मकान से एक कदम आगे जाकर सोचा जाता है. लिविंग वेज में वर्कर के सामाजिक उत्थान के लिए आवश्यक कई जरूरी चीजों के बारे में भी ध्यान दिया जाता है. इस सिस्टम में ध्यान दिया जाता है कि वर्कर और उसके परिवार को सामाजिक सुरक्षा के साधन भी मिलें. लिविंग वेज सिस्टम में लेबर को मूलभूत जरूरतों से ऊपर जाकर घर, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और कपड़े जैसी कई जरूरतें शामिल होती हैं.

ये भी पढ़ें 

Boeing: दुर्घटनाओं की मार झेल रही बोइंग का सख्त फैसला, सीईओ समेत टॉप मैनेजमेंट को दिखाया बाहर का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
Forbes: महिलाओं के लिए बेस्ट कंपनियों की लिस्ट जारी, टॉप 50 में भारत की ये कंपनी
Forbes: महिलाओं के लिए बेस्ट कंपनियों की लिस्ट जारी, टॉप 50 में भारत की ये कंपनी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget