एक्सप्लोरर

LIC Plan: एलआईसी का ये प्लान बचत भी कराएगा और लाइफ सिक्योर भी बनाएगा, जानें इस पॉलिसी को

LIC Plan: अगर किस्तों में प्रीमियम भरना चाहते हैं तो इस प्लान में मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भरा जा सकता है. अगर बिना किसी एजेंट के पॉलिसी ऑनलाइन खरीदते हैं तो छूट भी मिलती है.

LIC PLan: एलआईसी के कई प्लान इतने शानदार हैं कि लोगों को कहीं और जाने की जरूरत पड़ती ही नहीं है. वो सीधा एलआईसी के प्लान में निवेश करने और लाइफ इंश्योरेंस लेने के जरिए अपना और अपनों का भविष्य सुरक्षित रखने के इंतजाम करते हैं. यहां पर भी आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बताया जा रहा है जो लाइफ इंश्योरेंस तो है ही, 
पॉलिसी मैच्योर होने पर रिटर्न भी देती है. 

LIC Bachat Plus
एलआईसी बचत प्लस में ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी दोनों तरीकों से निवेश किया जा सकता है. मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसी लेने वाले की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को बीमा राशि मिलती है. पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी मैच्योर होने की तारीख तक जीवित रहता है तो खुद उसे मैच्योरिटी अमाउंट का भुगतान किया जाता है. ये एक तरह का नॉन लिंक्ड इंडीविजुअल, लाइफ इंश्योरेंस सेविंग प्लान है.  

सम एश्योर्ड, प्रीमियम पेमेंट और अन्य बातें जानें
पॉलिसी के तहत बेसिक सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये है. वहीं इसकी अधिकतम कोई सीमा नहीं है. प्रीमियम का भुगतान 5 साल की सीमित अवधि के लिए एकमुश्त सिंगल प्रीमियम के तौर पर या फिर लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तौर पर किया जा सकता है. अगर किस्तों में प्रीमियम भरना चाहते हैं तो इसे मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भरा जा सकता है. अगर आप बिना किसी एजेंट या मध्यस्थ के पॉलिसी ऑनलाइन खरीदते हैं तो छूट भी मिलती है. यह सिंगल प्रीमियम विकल्प के मामले में प्रीमियम का 2 पर्सेंट और लिमिटेड प्रीमियम विकल्प के मामले में प्रीमियम का 7 पर्सेंट रहेगा.

​मृत्यु होने पर परिवार को क्या मिलेगा
यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो सम एश्योर्ड के लिए सिंगल प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत 2-2 विकल्प दिए गए हैं. सिंगल प्रीमियम के तहत व्यक्ति को पहले से चुने गए बेसिक सम एश्योर्ड के लिए टैब्युलर प्रीमियम की 10 गुना या फिर 1.25 गुना रकम दी जाएगी. वहीं लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत चुने गए बेसिक सम एश्योर्ड के लिए टैब्युलर प्रीमियम प्लस मॉडल लोडिंग के 10 गुने से अधिक या फिर मैच्योरिटी पर गारंटीड सम एश्योर्ड जैसे कि बेसिक सम एश्योर्ड से अधिक.

साथ ही चुने गए बेसिक सम एश्योर्ड के लिए टैब्युलर प्रीमियम प्लस मॉडल लोडिंग के 7 गुने से अधिक  या फिर मैच्योरिटी पर गारंटीड सम एश्योर्ड जैसे कि बेसिक सम एश्योर्ड से अधिक का विकल्प दिया गया है. यहां टैब्युलर प्रीमियम का मतलब चुने गए विकल्प और बेसिक सम एश्योर्ड के लिए सिंगल प्रीमियम या लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के लिए लागू प्रीमियम

​पॉलिसी लेने की उम्र
सिंगल प्रीमियम के दोनों विकल्पों के तहत जन्म के 90 दिन पूरे हो चुके हों. वहीं लिमिटेड प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत जन्म के 90 दिन पूरे हो चुके हों तो दूसरे के तहत मिनिमम एंट्री ऐज 40 साल है. अधिकतम उम्र सीमा की बात की जाए तो सिंगल प्रीमियम में ये पहले विकल्प के तहत 44 साल, दूसरे विकल्प के तहत 70 साल है. साथ ही लिमिटेड प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत 60 साल, दूसरे विकल्प के तहत 65 साल. इसकी न्यूनतम मैच्योरिटी सीमा 18 साल रखी गई है. साथ ही अगर अधिकतम मैच्योरिटी सीमा की बात की जाए तो सिंगल प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत 65 साल, दूसरे विकल्प के तहत 80 साल, लिमिटेड प्रीमियम में पहले विकल्प के तहत 75 साल, दूसरे विकल्प के तहत 80 साल रखी गई है.

डेथ बेनिफिट पेमेंट के नियम
अगर पॉलिसी लेने के 5 साल साल के भीतर ही पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए और यदि जोखिम की शुरुआत की तारीख से पहले ऐसा हुआ तो ब्याज के बिना प्रीमियम रिफंड कर दिया जाएगा. इसमें टैक्स, एक्स्ट्रा चार्ज और राइडर प्रीमियम शामिल नहीं होगा. वहीं अगर ऐसा जोखिम की शुरुआत की तारीख के बाद ऐसा हुआ तो मृत्यु पर तय सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाएगा. मृत्यु पर सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाएगा. साथ ही अगर कोई लॉयल्टी एडिशन है तो वह भी दिया जाएगा. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत डेथ बेनिफिट, चुकाए जा चुके सभी प्रीमियम्स के 105 फीसदी से कम नहीं होगा.

​मैच्योरिटी पर मिलने वाला फायदा जानें
अगर पॉलिसी खरीदने वाला उसकी मैच्योरिटी तारीख तक जीवित रहता है तो उसे मैच्योरिटी रकम का भुगतान किया जाएगा. साथ ही अगर कोई लॉयल्टी अतिरिक्त है तो वह भी दी जाएगी. मैच्योरिटी रकम, बेसिक सम एश्योर्ड के बराबर होगी. पॉलिसीधारक चाहे तो मैच्योरिटी का फायदा एकमुश्त ले सकता है या फिर चाहे तो इसे 5 या 10 या 15 साल की अवधि में किस्तों में पा सकता है. इसी तरह डेथ बेनिफिट भी 5 या 10 या 15 साल की अवधि में किस्तों में या फिर एकमुश्त पाया जा सकता है.

पॉलिसी सरेंडर करनी हो तो
सिंगल प्रीमियम पेमेंट वाले मामले में पॉलिसी को मैच्योरिटी से पहले कभी भी सरेंडर किया जा सकता है. अगर पहले पॉलिसी वर्ष में सरेंडर कर रहे हैं तो सिंगल प्रीमियम की 75 फीसदी रकम मिलेगी. इसके बाद सरेंडर करने पर सिंगल प्रीमियम की 90 फीसदी रकम मिल जाएगी. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट विकल्प में कम से कम 2 साल के प्रीमियम का भुगतान किए जाने के बाद सरेंडर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Property Sale: अप्रैल-जून तिमाही में घरों की बिक्री 4.5 गुना बढ़ी, दिल्ली-NCR में 60 फीसदी ज्यादा बिके मकान

Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 79 के लेवल के नीचे फिसला रुपया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget