एक्सप्लोरर

Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 79 के लेवल के नीचे फिसला रुपया

Rupee at All time Low: एक डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 19 पैसे गिरकर 79.04 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

Rupee at All time Low: डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपये में बुधवार को पहली बार 79 रुपये के नीचे जा फिसला है. करेंसी मार्केट में आज का कारोबार खत्म होने पर रुपये में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली और  एक डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 19 पैसे गिरकर 79.04 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

रुपया पिछले छह दिनों से लगातार रिकॉर्ड निचले स्तरों पर क्लोज हो रहा है. दरअसल कच्चे तेल के दामों में उछाल, महंगाई में तेज और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते रुपया में गिरावट का सिलसिला जारी है. इंटरबैंक करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले 78.86 पर खुला था लेकिन फिर 79.04 के निचले स्तरों तक जा लुढ़का है. इस वर्ष रुपया 5.8 फीसदी से ज्यादा नीचे फिसल चुका है. आपको बता दें 23 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू होने से पहले रुपया डॉलर के मुकाबले 74.62 रुपये पर था. जानकारों का मानना है कि रुपये डॉलर के मुकाबले 80 रुपये के लेवल तक गिर सकता है. 

दरअसल विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते करेंसी मार्केट में डॉलर की कमी तेजी जा रही है. जबकि डॉलर की मांग बढ़ी है. विदेशी निवेशकों ने इस वर्ष भारतीय बाजार में 28 अरब डॉलर का अपना निवेश वापस निकाल लिया है. आरबीआई ने कहा था कि वो अपने रिजर्व से मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहा है. 

वहीं अमेरिकी फेड रिजर्व जुलाई में फिर से ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला ले सकता है. इस डर से विदेशी निवेशक बिकवाली कर अपना पैसा निकालने में जुटे हैं. बहरहाल डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट भारत की मुसीबत बढ़ा सकता है क्योंकि ईंधन से लेकर खाने के तेल जैसी चीजें महंगी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें

IPO Market: शेयर मार्केट में बिकवाली ने किया IPO मार्केट का मूड खराब, जून में नहीं आया एक भी IPO

Allied Blenders & Distillers IPO: अलायड ब्लेंडर्स और डिस्टिलर्स लेकर आ रही अपना IPO, 2000 करोड़ रुपये है जुटाने की तैयारी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget