एक्सप्लोरर

LIC Jeevan Utsav: जीवन भर नहीं होगी कमाई की टेंशन, कई जबरदस्त फायदों का कॉम्बो है एलआईसी का ये नया प्लान

LIC New Plan: सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की योजना आने वाले दिनों में और भी नए प्लान लॉन्च करने की है. कंपनी नए प्रीमियम की ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहती है...

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एक नए प्लान की शुरुआत की है. एलआईसी के इस नए प्लान को एलआईसी जीवन उत्सव नाम दिया गया है. यह एक इंडिविजुअल, सेविंग और होल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. इस प्लान की खासियत पूरे जीवन के लिए मिलने वाली रिटर्न की गारंटी है.

जीवन भर टर्म इंश्योरेंस के फायदे

यह एक ऐसा प्लान है जिसमें टर्म इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस के फायदे मिलते हैं. टर्म इंश्योरेंस प्लान में एक तय टर्म यानी अवधि के लिए ही बीमित व्यक्ति को कवरेज मिलता है. एलआईसी का यह नया प्लान बीमाधारक को पूरे जीवन के लिए कवरेज प्रदान करता है. इसी कारण प्लान को लाइफटाइम रिटर्न गारंटी प्लान कहा जा रहा है.

सेविंग कंपोनेंट बनाता है इसे खास

एलआईसी जीवन उत्सव एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान है. इस प्लान में बीमाधारक की मौत होने की स्थिति नॉमिनी को डेथ बेनेफिट्स तो मिलते हैं ही, साथ ही इसमें लाइफटाइम रिटर्न की गारंटी भी मिलती है. इसका मतलब हुआ कि बीमाधारक इस प्लान को सेविंग की तरह अपने लिए भी यूज कर सकता है, क्योंकि इस प्लान में एक सेविंग कंपोनेंट भी है, जो समय के साथ रिटर्न के रूप में रकम जमा करते जाता है.

कंपनी ने पिछले सप्ताह दिए थे संकेत

एलआईसी का यह नया प्लान ‘एलआईसी जीवन उत्सव’ बुधवार 29 नवंबर से शुरू हो गया है. एलआईसी ने पिछले सप्ताह बताया था कि वह न्यू प्रीमियम ग्रोथ पर फोकस कर रही है. इसके लिए कंपनी ने आने वाले दिनों में तीन-चार नए प्लान की शुरुआत करने की योजना के बारे में बताया था. कंपनी एलआईसी जीवन उत्सव प्लान को लॉन्च कर योजना पर अमल की शुरुआत कर चुकी है.

एलआईसी जीवन उत्सव प्लान की कुछ मुख्य बातें: 

  • 90 दिनों से 65 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है.
  • इस प्लान के साथ लाइफलॉन्ग इनकम/लाइफटाइम रिटर्न की गरंटी मिलती है.
  • यह प्लान पूरे जीवन भर के लिए रिस्क कवर प्रदान करता है.
  • इस प्लान के तहत कम से कम 5 साल प्रीमियम भरना होगा.
  • बीमाधारक अपनी सुविधा के हिसाब से 16 साल तक प्रीमियम भर सकता है.
  • प्रीमियम का समय पूरा होने के बाद रेगुलर या फ्लेक्सी इनकम का विकल्प चुन सकते हैं.
  • इस प्लान पर लोन भी उठा सकते हैं, जिससे बीमित को अतिरिक्त लिक्विडिटी मिलती है.
  • इस प्लान के साथ पांच अतिरिक्त राइडर के भी विकल्प दिए जा रहे हैं.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: शुरू हो गया वेडिंग सीजन, जानें कैसे लगता है शादियों में मिले तोहफों पर इनकम टैक्स!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget