एक्सप्लोरर

वैश्विक अनिश्चितता के बीच क्यों बर्बाद हुआ शेयर बाजार, इसके हैं ये तीन बड़े फैक्टर

लगातार सात दिनों की तेजी के बाद निवेशकों 26 मार्च को ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली का विकल्प चुना. इससे बाजार में गिरावट देखने को मिली.

भारतीय शेयर बाजार में पिछले करीब सात दिनों की तेजी के बाद 26 और 27 मार्च को गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी टैरिफ और उसके बाद फिर ट्रंप की तरफ से ऑटो टैरिफ के एलान को लेकर जारी अनिश्चितता और निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच ऐसा दिखा है. दरअसल, शेयर बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह ही रही है टैरिफ को लेकर चिंता.

निवेशकों में सबसे अधिक अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंताएं देखी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को मुक्ति दिवस की तरह बताते हुए इस दिन कई बड़े टैरिफ फैसले के एलान की बात कही है. ऐसे माना जा रहा है कि वे इस दौरान कई देशों पर जवाबी टैक्स यानी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा कर सकते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कुछ देशों को इसमें छूट मिल सकती है. लेकिन अधिकतर देशों को नहीं. ट्रंप के इस इस बयान से निवेशकों में भारी अनिश्चितता बढ़ गई है. अमेरिका के इस कदम से ग्लोबल व्यापार पर असर पड़ सकता है और इसका भारतीय बाजार पर भी दबाव देखने को मिलेगा.

मुनाफावसूली

दूसरा कारण है मुनाफावसूली. लगातार सात दिनों की तेजी के बाद निवेशकों 26 मार्च को ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली का विकल्प चुना. इससे भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार में हालिया उछाल के बाद अब ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली देखी जा रही है. हालांकि, बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर अब भी मजबूत बना हुआ है. 

रुपये की कमजोरी

इससे पहले, शुरुआती बाजार में भारतीय रुपया 26 मार्च को डॉलर के मुकाबले 6 पैसा गिरकर 85.78 पर आ गया. करेंसी मार्केट के जानकारों ने बताया कि शेयर बाजार में स्थिरता, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और महीने के अंत में डॉलर की बढ़ती मांग को लेकर रुपये पर दबाव बढ़ा है.

इससे पहले मंगलवार को रुपये ने लगातार सात दिनों की बढ़त का सिलसिला तोड़ा था और 11 पैसे गिकर 85.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.  जियोजीत इन्वेस्टमेंट के चीफ मार्केट स्ट्रेटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि 23600 के स्तर ने पहले मार्केट के गिरावट को रोकने में मदद की. लेकिन अब ईवनिंग स्टार पैटर्न बन रहा है. 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप के 25% ऑटो टैरिफ एलान से बिखरा टाटा मोटर्स, 7% टूटा शेयर, जगुआर पर हो सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget