एक्सप्लोरर

TCS Update: जानिए राजेश गोपीनाथन के टीसीएस के सीईओ पद से इस्तीफे की कहानी....

Rajesh Gopinathan: राजेश गोपीनाथन के कार्यकाल के दौरान टीसीएस ने बेहतर ग्रोथ दिखाया लेकिन इंफोसिस के मुकाबले ये फीखा नजर आ रहा था.

TCS Update: राजेश गोपीनाथन ने जैसे ही टीसीएस के सीईओ पद से इस्तीफा दिया, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन उनके इस्तीफे को स्वीकार करने में कतई देरी नहीं की. रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दिनों में जिस प्रकार राजेश गोपीनाथन टीसीएस को चला रहे थे उससे चंद्रशेखरन खुश नहीं थे जो खुद पूर्व में टीसीएस के सीईओ रह चुके हैं. 

राजेश गोपीनाथन की कार्यशेली के तौर तरीके और कंपनी का फीका प्रदर्शन टाटा समूह और चेयरमैन के लिए चिंता का कारण बना हुआ था.  गोपीनाथन के कार्यकाल के दौरान टीसीएस का रेवेन्यू मार्च 2017 के 4.45 अरब डॉलर से बढ़कर दिसंबर 2022 में 59 फीसदी के उछाल के साथ 7.075 अरब डॉलर तक जा पहुंचा था. लेकिन टीसीएस के मुकाबले उसकी प्रतिद्वंदी इंफोसिस ने 2020, 2021 और 2022 के दौरान ज्यादा तेज गति से विकास किया. Accenture ने भी टीसीएस के मुकाबले 2021 और 2022 में ज्यादा ग्रोथ दिखाया था. 

1 अप्रैल 2017 से लेकर 31 मार्च 2023 तक टीसीएस ने 10 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया. जबकि इस अवधि में इंफोसिस ने 8.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया. वित्तीय प्रदर्शन के लिहाज से इंफोसिस और टीसीएस के बीच की खाई मिटती जा रही थी, बीते वर्ष टीसीएस का रेवेन्यू 25.7 अरब डॉलर रहा तो इंफोसिस का 16.3 अरब डॉलर रहा है. Accenture का रेवेन्यू 61.5 अरब डॉलर रहा है और केवल बीते छह वर्ष में कंपनी ने 30 अरब डॉलर का रेवेन्यू जोड़ा है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश गोपीनाथन किसी भी व्यक्ति के वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए रिव्यू मीटिंग में उनपर भड़क जाते थे. इससे टीसीएस के सीनियर लोग बेहद खफा थे और इससे गलत संदेश भी जा रहा था. जबकि नटराजन चंद्रशेखरन का अंदाज इसके बिलकुल उलट था जिनके व्यवहार के लोग कायल थे. 

मतभेद की वजह ये भी है कि नटराजन चंद्रशेखरन क्लाइंट से कॉंट्रैक्ट लाने के लिए उसके दरवाजे पर इंतजार करने से परहेज नहीं करते थे. जबकि राजेश गोपीनाथन केवल कस्टमर कंपनी के सीईओ से मिलना पसंद करते थे. साथ ही राजेश गोपीनाथन का फोकस कंपनी के बॉटमलाइन यानि मुनाफे और मार्जिन को बरकरार रखने पर रहता था. मार्जिन बचाने के लिए वे मल्टी मिलियन डॉलर की भी तिलांजलि दे देते थे. 

रिपोर्ट के मुताबिक इंफोसिस और Accenture Plc के मुकाबले टीसीएस के गिरते प्रदर्शन से नटराजन चंद्रशेखरन बेहद निराश थे. मिंट के रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखरन ने बीते वर्ष स्विटजरलैंड में अगस्त में हुई स्ट्रैटजिक मीटिंग में कंपनी के दूसरी कंपनियों के मुकाबले गिरते  वित्तीय प्रदर्शन को लेकर नाखुशी भी जताई थी. 

राजेश गोपीनाथन  ने बोर्ड के सामने इस्तीफे की पेशकश की तो तीन सदस्यों वाली कमिटी जिसके अध्यक्षता एसबीआई के पूर्व चेयरमैन ओ पी भट्ट कर रहे थे  उन्होंने के कृतिवासन के नाम पर अपनी मुहर लगा दी. नटराजन चंद्रशेखरन भी कमिटी में शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक नटराजन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के चेयरमैन एमरिटस रतन टाटा को इन तमाम बदलाव के लिए पहले से विश्वास में ले रखा था.  

ये भी पढ़ें 

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के फैसले का सरकार ने किया बचाव, पेट्रोलियम मंत्री ने कहा - ग्राहकों पर नहीं डाला पूरा भार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम
एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम
सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 7% तक का ब्याज, यह बैंक अपने ग्राहकों काे करा रहा बंपर मुनाफा
सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 7% तक का ब्याज, यह बैंक अपने ग्राहकों काे करा रहा बंपर मुनाफा
कितनी गाड़ियां बिना बीमा, सुप्रीम कोर्ट फिक्रमंद, 'नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल' अब जरूरी क्यों?
कितनी गाड़ियां बिना बीमा, सुप्रीम कोर्ट फिक्रमंद, 'नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल' अब जरूरी क्यों?
UPI पूरी तरह फ्री नहीं, किसी को तो उठानी होगी लागत- RBI गवर्नर का बड़ा बयान
UPI पूरी तरह फ्री नहीं, किसी को तो उठानी होगी लागत- RBI गवर्नर का बड़ा बयान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget