एक्सप्लोरर

Advance Tax: किन्हें जमा करना पड़ता है एडवांस टैक्स? जानें पेमेंट का पूरा प्रॉसेस

Advance Tax Update: एडवांस टैक्स का भुगतान साल में चार किस्तों में किया जाता है, जिससे करदाता पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता और सरकार के रेवेन्यू में भी फ्लो बना रहता है.

Advance Tax News: फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास जमा कराए जाने वाले टैक्स को एडवांस टैक्स कहते हैं. यानी कि ये वह टैक्स है, जिसका भुगतान समय पर कर दिया जाता है. या यूं कहे कि जिस साल आप कमा रहे उसी साल टैक्स जमा करवाने को एडवांस टैक्स कहा जाता है. इसके तहत वित्तीय वर्ष के अंत में एकमुश्त राशि का भुगतान करने के स्थान पर आप पूरे साल किस्तों में टैक्स भर सकते हैं. इससे टैक्सपेयर्स पर भी बोझ नहीं पड़ता है और सरकार के रेवेन्यू में भी एक फ्लो बना रहता है.

इन्हें चुकाना पड़ता है एडवांस टैक्स

आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 208 के अनुसार, एक साल में जिनकी कर देयता अनुमानित 10,000 रुपये या उससे अधिक हो उन्हें एडवांस टैक्स चुकाना पड़ता है. यह किसी एक व्यक्ति और बिजनेस दोनों पर लागू होता है. हालांकि, 60 साल या उससे अधिक आयु के लोग जिनकी कमाई का कोई सोर्स नहीं है, उन्हें एडवांस टैक्स भरने से छूट दी गई है.

एक साल में चार किश्तों में चुकाया जाता है एडवांस टैक्स

पहली किस्त (15 जून): कुल कर देयता का 15 परसेंट

दूसरी किस्त (15 सितंबर): कुल कर देयता का 45 परसेंट

तीसरी किस्त (15 दिसंबर): कुल कर देयता का 75 परसेंट

चौथी किस्त (15 मार्च): कुल कर देयता का 100 परसेंट

कैसे करें एडवांस टैक्स का भुगतान

  • सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए
  • अब क्विक लिंक्स टैब में जाकर 'e-pay'ऑप्शन को चुनें
  • इसके बाद अपना पैन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डालकर 'जारी रखें' पर क्लिक करें
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज कर 'प्रोसीड' पर क्लिक करें
  • अब इनकम टैक्स ऑप्शन को चुनकर अपना सारा डिटेल भरें, जैसे कि आकलन वर्ष, कॉन्टैक्ट डिटेल, बैंक डिटेल
  • अब सिस्टम पेमेंट गेटवे पर आपको रीडायरेक्ट करेगा
  • इसके बाद पेमेंट संबंधी अपना डिटेल भरकर ट्रांजैक्शन को पूरा करें
  • आखिर में आपको एक चालान नंबर के साथ कंर्फेमेशन मिलेगा
  • एडवांस टैक्स का कैलकुलेशन

सबसे पहले एक साल में अपने अनुमानित आय को जोड़े और फिर उस आधार पर टैक्स की राशि व एग्जम्पशन को घटाएं, इसके बाद जो अमाउंट निकलकर आएगा उसका भुगतान आपको एडवांस टैक्स के रूप में करना पड़ेगा. यानी कि  (Estimated total income - Deductions - Exemptions = Taxable income). इसमें टैक्स करदाता के इनकम टैक्स स्लैब या कॉर्पोरेट टैक्स रेट के हिसाब से तय होता है.  

यह भी पढ़ें:

अगर कोई व्यक्ति सरकार को टैक्स देने से मना कर दे तो क्या होगा? सिर्फ जुर्माना लगेगा या जाना होगा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget